Breaking News in Primes

किस्त में यूरिया वितरण समाप्त* *किसानो को मिलेगा पूर्व वर्ष की तरह एकमुश्त यूरिया*

0 1

*किस्त में यूरिया वितरण समाप्त*

*किसानो को मिलेगा पूर्व वर्ष की तरह एकमुश्त यूरिया*

 

जांजगीर-चांपा – खरीफ मौसम 2026 हेतु जिले के किसान भाई अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह ही इस वर्ष भी यूरिया का उठाव एकमुश्त कर सकते है। इसके अंतर्गत कृषक को खरीफ 2025 में वितरित यूरिया के बराबर के मात्रा में यूरिया का विक्रय खरीफ 2026 में भी किया जायेगा। श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा ने बताया कि शासन द्वारा खरीफ 2026 में सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण हेतु जारी नये दिशा निर्देश अनुसार यूरिया उर्वरक हेतु निर्धारित मात्रा 80 प्रतिशत को विलोपित कर दिया गया है। अब इस वर्ष खरीफ 2026 में भी किसान भाई पूर्व वर्ष की प्राप्त मात्रा के बराबर यूरिया उर्वरक प्राप्त कर सकते है। उक्त प्रदाय एकमुश्त अथवा तत्समय संबंधित सहकारी समिति में उर्वरक उपलब्धता के आधार पर होगा। सहकारी समिति में यूरिया के अल्प उपलब्धता की स्थिति में कृषक की पात्रता अनुसार यदि यूरिया प्राप्त किया जाना शेष हो, तो शेष मात्रा समिति में यूरिया उपलब्ध होने पर प्राप्त किया जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!