Breaking News in Primes

1.100 किलो अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार सीधी पुलिस की कार्यवाही*

0 0

*1.100 किलो अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार सीधी पुलिस की कार्यवाही*

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी

 

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा* के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 को थाना कोतवाली पुलिस की टीम वारंटी तलाश एवं अपराधियों की पतासाजी हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान अमहा तिराहा पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मड़रिया तिराहा स्थित एक किराना दुकान में एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए है।जिसकी तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी की कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से काली एवं सफेद पन्नियों में रखा *1.100 किलोग्राम अवैध गांजा*, जिसकी अनुमानित कीमत *₹11,000* है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में *धारा 8/20(b) एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में उनि. विवेक द्विवेदी थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर. 387 रणबहादुर सिंह, प्रआर. 363 संजय मौर्य, आर. 568 शिवेन्द्र मिश्रा की भूमिका सराहनी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!