लोकेशन धामनोद
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
धामनोद। मां नर्मदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धामनोद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल राम परस्ते उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. मनोज नाहर एवं श्रीमती रीना नाहर तथा प्राचार्य डॉ. योगिता राठौड़ की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि डॉ. परस्ते ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।
संस्था निदेशक डॉ. मनोज नाहर एवं श्रीमती रीना नाहर ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया तथा ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. योगिता राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान
बी.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। अंत में सभी ने मिलकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया।