News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी/भरवारी: नगर क्षेत्र के वार्ड 13 में शनिवार को सड़क नाली निर्माण के प्रस्ताव से पहले नगर अध्यक्ष कविता पासी ने किया निरीक्षण।
नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 13 के सैंता में सड़क एवं नाली निर्माण का प्रस्ताव लेने से पूर्व धरातल पर पहुचकर नगर अध्यक्ष कविता पासी ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और कहा कि हमारा संकल्प, हर वार्ड का समग्र विकास हो हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विकास और नागरिकों को बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल,सभासद सुरेंद्र पटेल उपस्थित रहे।