पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 9 मोटरसाइकिल एवं एक ट्रैक्टर के साथ सूर्या नामक चोर गिरफ्तार
दैनिक प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी
कोरिया जिला के बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत कोचिला निवासी तरुण सोलंकी ने 29.05.2026को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.05.2026 को उसने अपना ट्रैक्टर क्रमांक CG 16 KR 6713, कीमती लगभग ₹7,50,000/- अपने घर के सामने बंद स्थान (आंगन) में खड़ा किया था। रात्रि में परिवार सहित घर के अंदर सो गए थे। दिनांक 29.05.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे उठकर देखने पर उक्त ट्रैक्टर अपने स्थान पर नहीं मिला। किसी अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रार्थी का चोरी गया ट्रैक्टर आरोपी ईश्वर प्रसाद निवासी बरवाल, थाना विश्रामपुर द्वारा अपने कब्जे में ग्राम गिरजापुर स्थित गोगरी नाला किनारे छिपाकर रखा गया है तथा रात होने पर उसे अन्यत्र ले जाने की तैयारी की जा रही है। कि मुखबिर की सूचना पर तत्काल पटना पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर आरोपी ईश्वर प्रसाद के कब्जे से ट्रैक्टर क्रमांक CG 16 KR 6713 बरामद कर विधिवत जप्त किया
तथा मुख्य आरोपी सूर्यकांत उर्फ सूर्या की निशानदेही पर और भी चोरी यों कि तलाश करना तो ट्रैक्टर के साथ-साथ 9 बाइक भी इसे बरामद हुआ जो इस क्षेत्र की सबसे बड़ी चोरी कीखुलासा बताया जा रहा है इसे और भी कई मोटरसाइकिल चोरी की खुलासा होने की उम्मीद है पुलिस जांच मेंड्यूटी हुई है संपूर्ण कार्रवाई में पटना थाना प्रभारीप्रमोद पांडे एवं सत्येंद्र तिवारी इंद्रजीत सिंह के साथ समस्त थाना स्टाफ की सराहनीय योगदान रहा