Breaking News in Primes

27 मई से राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन,तीन दिवसीय महोत्सव में कई प्रदेशों के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति, रामपुर नैकिन के अगहार में होगा भव्य आयोजन।

0 121

27 मई से राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन,तीन दिवसीय महोत्सव में कई प्रदेशों के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति,
रामपुर नैकिन के अगहार में होगा भव्य आयोजन।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत हत्था अगहार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय लोकरंग महोत्सव का आयोजन उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति सीधी व मान्या लोक संगीत अकादमी सीधी के सौजन्य से होने जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकार एवं विंध्य क्षेत्र के चर्चित लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उक्त महोत्सव के आयोजक अनिल शुक्ला संचालक अनिल ट्रेडर्स एवं इंटरप्राइजेज अगहार ने बताया कि उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति सीधी के द्वारा वर्ष 2015 से निरंतर 2022 तक ग्राम अगहार में बाणभट़्ट राष्ट्रीय लोक संगीत एवं नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। किंतु विगत कुछ वर्षों से ग्राम अगहार में आयोजन न होने से क्षेत्र की आम जनमानस की लगातार मांग की जाती रही है। जिसको देखते हुए हम सभी लोगों ने समिति से चर्चा कर पुन: राष्ट्रीय स्तर का आयोजन कराने जा रहे हैं। उक्त आयोजन में केडी सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, आशुतोष शुक्ला संचालक शकुंतला पैलेश अगहार, ऋषिराज मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, सुनील सिंह सीएस वरिष्ट संविदाकार कंधवार, ओमप्रकाश शुक्ला संचालक आर्यन मोटर्स रामपुर नैकिन, रोहित शुक्ला चार्टर्ड एकाउंटेंट अगहार, संजय तिवारी संविदाकार डिठौरा, विनोद त्रिपाठी लेहेचुआ, शिवानंद पाण्डेय संविदाकार गड़हरा, प्रशांत सिंह बघवार, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता हिमांशु ट्रेडर्स रैदुअरिया, प्यारेलाल अगहार, पंकज गुप्ता, गनपत गुप्ता, रामा गुप्ता रैदुअरिया, रमेश गुप्ता, गोविंद प्रसाद गुप्ता कपुरी कोठार, सुनील गुप्ता भैंसरहा का विशेष सहयोग मिल रहा है। राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव के प्रथम दिवस 27 मई को बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय, जिले के ख्यातिप्राप्त लोक गायक नरेन्द्र बहादुर सिंह ,कपिल तिवारी, लोक गायिका विद्या द्विवेदी, सृष्टि तिवारी की प्रस्तुति होगी। द्वितीय दिवस 28 मई को बनारस उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय लोक गायिका अंशिका सिंह, बक्सर बिहार के लोक गायक नवीन नीतेश पाण्डेय, सतना के भजन गायक बाल कलाकार प्रत्युष द्विवेदी की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के समापन के अवसर पर 29 मई को बृजेश शर्मा व्यास राष्ट्रीय भजन गायक बृंदावन उत्तर प्रदेश के द्वारा श्रीराधाकृष्ण भजन एवं रासलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। देश की चर्चित वृंदावन की श्रीराधाकृष्ण रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। अनिल शुक्ला ने बताया कि आयोजन को लेकर रामपुर नैकिन क्षेत्र में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!