अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन डम्पर जब्त

मंडला, 14 मई 2026
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 13 मई को पोंड़ी महाराजपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन डम्पर वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक एमपी 34 जेडएफ 9111, एमपी 34 जेडजी 9333 एवं सीजी 04 क्यूएक्स 9833 को अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए जब्त किया। जब्त वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में थाना महाराजपुर की सुपुर्दगी में रखा गया है।
विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। यह कार्रवाई खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
राजेंद्र कुमार श्रीवास प्राइम्स टी वी न्यूज मंडला