ताप्ती उद्गम तीर्थ का मुद्दा पहुंचा शंकराचार्य तक
धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर सरकार को दी सलाह
फोटो –
बैतूल। पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर अनंतश्री विभूति जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के भोपाल आगमन पर न्यू मार्केट स्थित शंकराचार्य मठ झरनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन एवं आशीर्वाद का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाजसेवी गोलू उघड़े ने मां ताप्ती उद्गम तीर्थ श्री क्षेत्र से जुड़े विषयों पर शंकराचार्य से चर्चा की और संबंधित फाइल भेंट की। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र के विकास और संरक्षण की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्य उत्तम गायकवाड़, राष्ट्रीय हिंदू सेना प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, समाजसेवी गोलू उघड़े, समाजसेवी प्रतीक गलफट, राष्ट्रीय हिंदू सेना युवा सचिव राज पाटिदार और चलक उयके उपस्थित रहे।
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सरकार को धार्मिक स्थलों को मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने मां ताप्ती उद्गम तीर्थ को प्रमुख स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही।
शंकराचार्य जी ने कहा कि वे पुनः बैतूल जिले का दौरा करेंगे और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए शासन से आग्रह करेंगे।