लोकेशन धामनोद
पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट में कक्षा 12वीं में 98% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए 
————————–
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिनांक 15 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए गए । पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट में कक्षा दसवीं में 73% और कक्षा 12वीं में 98% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए ।।
परीक्षा प्रभारी जगदीश डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा दसवीं में छात्र तोहिद सरफराज ने 75%अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 12वीं में कृषि संकाय के छात्र मोहित सुरेन्द्र ने 95%अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्र आशुतोष राजे सिंह (कॉमर्स)ने 86% तथा शिवम राजेश(गणित )ने 85%अंक प्राप्त कर शाला में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विद्यालय के कुल 22विद्यार्थियों ने 75%व इससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्राचार्य अलका भदौरिया ने सभी विद्यार्थियों। और विषय शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।