Breaking News in Primes

प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी की फिल्मी स्टाईल में कार्यवाही

सुबह 5 बजे मजदूरों का भेष बनाकर ट्रैक्टर में सवार अधिकारी ने पुलिस आरक्षक को अवैध वसूली करते पकड़ा

0 73

प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी की फिल्मी स्टाईल में कार्यवाही

 

सुबह 5 बजे मजदूरों का भेष बनाकर ट्रैक्टर में सवार अधिकारी ने पुलिस आरक्षक को अवैध वसूली करते पकड़ा

 

आरक्षक सस्पेंड टीआई को हटाया

 

कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक फिल्मी अंदाज में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक को लगातार मिल रही अवैध वसूली की शिकायतों के बाद प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने एक विशेष रणनीति तैयार की। सुबह करीब 5 बजे दोनों महिला अधिकारी सादे कपड़ों में मजदूरों का वेश धारण कर एक ट्रैक्टर पर सवार हो गईं। जब ट्रैक्टर स्लीमनाबाद मोड़ के पास पहुंचा, तो वहां तैनात आरक्षक लक्ष्मण पटेल ने उसे रोककर 500 रुपये की मांग की।

 

जैसे ही आरक्षक ने वसूली के पैसे हाथ में लिए, ट्रैक्टर पर मजदूर बनकर बैठी महिला अफसरों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

 

इस पूरे ट्रैप ऑपरेशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई ताकि साक्ष्यों के साथ कार्रवाई की जा सके। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं, थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को भी लापरवाही और अवैध वसूली की शिकायतों के चलते पद से हटा दिया गया है। वर्तमान में थाने की कमान टीआईसी धनंजय पांडेय को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि हटाए गए थाना प्रभारी पहले भी जुआ फड़ और वन्यजीव मांस से जुड़े विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस साहसी कार्रवाई ने भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों के बीच कड़ा संदेश भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!