Breaking News in Primes

श्री गुरु गोविंदसिंह जी के 369 वें प्रकाश दिवस पर भव्य नगर कीर्तन निकाला

0 89

श्री गुरु गोविंदसिंह जी के 369 वें प्रकाश दिवस पर भव्य नगर कीर्तन निकाला
उत्साह और उल्लास के साथ मनाया प्रकाश दिवस
रिपोर्टर ओम सोनी


श्री गुरुद्वारा साहिब सिंग सभा द्वारा शनिवार को श्री गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर्व को नगर भवानी मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया
नगर कीर्तन सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सिख संगत ने पंज प्यारों पर फूलों की वर्षा कर मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा जगह-जगह पर अल्पाहार भी वितरित किया गया। सभी वीर भाई सफेद कुर्ता-पजामा और नीली दस्तार सजाकर तथा बीबियां सफेद सूट और नीली चुनरी पहनकर नगर कीर्तन में शामिल रही।


संगत ने उत्साह के साथ शब्द कीर्तन का गायन किया और “जो बोले सो निहाल” के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। नगर कीर्तन का श्री गुरुघर गुरुद्वारा साहिब पर समापन हुआ। समाप्ति के बाद गुरुद्वारा साहिब में हथेली प्रसादी लंगर की सेवा भी की गई ।
श्री गुरु सिंह सभा प्रधान प्रीतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की खुशी में भवानीमंडी में विगत 24 दिसंबर 2025 से शुरू हुई प्रभातफेरी की सेवा आज 3 जनवरी 2026 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन के रूप में संपन्न हुई। वहीं सरदार अमनदीप सिंह ने बताया कि इसमें विशेष रूप से युवा सिख नौजवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पंज प्यारों की सेवा युवा सिक्ख नौजवान सरदार हरकीरत सिंह , सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार अगम सिंह, सरदार अनंद सिंह, सरदार वंश सिंह, तथा निशानची की सेवा सरदार सिमर प्रीत सिंह ने श्री गुरु महाराज केआशीर्वाद से निभाई सरदार दर्शन सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश 1666 ई. में पटना साहिब (बिहार) में हुआ था।

श्री गुरुद्वारा साहिब प्रधान प्रितपाल सिंह ने दी आगामी जानकारी
श्री गुरुद्वारा साहिब प्रधान प्रितपाल सिंह ने नगर कीर्तन के सफल संचालन के लिए पूरी संगत को धन्यवाद करते हुए आगामी 5 जनवरी 2026 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन की सूचना दी इस दिन शाम को कवि दरबार का आयोजन होगा तथा गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा उन्होंने सिख संगत एवं स्थानीय श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की संगत से अपील की।
फोटो :~नगर कीर्तन में पंज प्यारे एवं संगत

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!