Breaking News in Primes

राज भवन बेंती में मनाया गया राजा भइया का जन्मदिन

0 64

News By- नितिन केसरवानी

देश-विदेश से समर्थकों और राष्ट्रीय स्तर के संत-महात्माओं व कथावाचकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कुंडा प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया का जन्मदिन 31 अक्टूबर को अभूतपूर्व तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से लोग राज भवन बेंती पहुंचकर राजा भइया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।सोशल मीडिया पर कई दिनों से राजा भइया के जन्मदिन को लेकर शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी था। 31 अक्टूबर को देश के कोने-कोने से समर्थक राज भवन बेंती पहुंचे और राजा भइया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।राजा भइया के जन्मदिन पर कई राष्ट्रीय स्तर के कथा वाचक संत महात्मा ने भी हिंदू के हितैषी बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इन संत महात्माओं ने ईश्वर से राजा भइया की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर राजा भइया के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।राजा भइया ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और उनका धन्यवाद दिया।राजा भइया दोपहर के बाद राजभवन से लखनऊ राजधानी के लिए प्रस्थान किए।

लखनऊ राजधानी में राजा भइया के जन्मदिन को जोरदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर राजा भइया के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पूरे प्रदेश भर में सभी जनपदों में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पार्टी के पदाधिकारीयों ने धार्मिक कार्यक्रम और जरूरतमंदों की मदद करके जन्मदिन कार्यक्रम मनाया, बाबागंज , बिहार, कुंडा कालाकांकर नगर पंचायत कुंडा, नगर पंचायत मानिकपुर, नगर पंचायत हीरागंज, नगर पंचायत डेरवा, में कार्यकर्ताओं ने धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करके महाप्रसाद का वितरण किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!