Breaking News in Primes

खबर का असर::प्राईम संदेश की खबर के बाद गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

अवैध भू माफिया को भोपाल नगर निगम ने दे रखा था संरक्षण, खबर से उड़ी नीद

0 209

खबर का असर::प्राईम संदेश की खबर के बाद गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

 

अवैध भू माफिया को भोपाल नगर निगम ने दे रखा था संरक्षण, खबर से उड़ी नीद

 

मनीष कुमार राठौर

8109571743

 

भोपाल । भ्रष्टाचार और घोटाले को संरक्षण देते हुए लगातार प्राप्त होने वाली शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न करना नगर निगम की पुरानी आदत है परंतु खबरें छाप के नींद से जगाना देश के चौथे स्तंभ का काम है इसी कड़ी में बीते दिनों से भोपाल के वार्ड 72 के मालीखेड़ी में गोवर्धन परियोजना की सरकारी भूमि पर चल रहें अतिक्रमण की शिकायतों को नगर निगम के अधिकारी जानबूझकर अनदेखा कर रहे थे। अधिकारियों के दफ्तरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत दर्ज और समाचार पत्र में खबर लगाने के बाद भी कोई हलचल नहीं हो रही थी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर के नेतृत्व में भू माफिया गिरोह द्वारा सरकारी जमीन पर दुकानें बनाकर मनमाने दाम वसूलने के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष के खुले संरक्षण के चलते ही नगर निगम का अमला व प्रशासनिक आधिकारी इस मामले में कार्यवाही के लिए निरंतर टालामटोल करते नजर आ रहे थे। ऐसे समय पर दैनिक प्राइम संदेश ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस खेल को उजागर करने का बीड़ा उठाया, दैनिक प्राइम संदेश की तथ्य आधारित खबरों और सिद्धांतवादी पत्रकारिता ने एक बार फिर खुद को साबित किया। लगातार खबरों के बाद निगम के अधिकारी हरकत में आए और बुलडोजर की मदद से शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। एक तरफ नगर निगम की इस कार्यवाही की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है वहीं दूसरी ओर आमजनों का टूटता भरोसा भी जिला प्रशासन ने जीता है।

 

भूमि हुई खाली, लेकिन सवाल अब भी बाकी..?

 

इस कार्यवाही के बाद नगर निगम ने मौके पर बन रहीं दुकानों को धराशाई कर दिया है। और अब भूमि पर नगर निगम गोवर्धन परियोजना ने अपना कब्ज़ा काबिज कर दिया है। लेकिन अतिक्रमण कर रहें लोगों के खिलाफ निगम की क्या कार्यवाही होंगी यह सवाल अब भी आम जनता पूछ रहीं है ?

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!