Breaking News in Primes

ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

0 27

*ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती*

*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*

राष्ट्रपिता स्व.महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 121 वीं जयंती के अवसर पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जानकारी में ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने बताया कि सर्वधर्म सभा का आयोजन महात्मा गांधी सर्किल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने रखा गया जहां पर सर्व प्रथम सभी नेताओं ने गांधी जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात हिन्दू धर्म से पंडित छगन लाल शर्मा, मुस्लिम धर्म से डाक्टर फरीद खान, ईसाई धर्म से अभिषेक डेविड, सिख धर्म से दर्शन सिंह, अमन दीप सिंह, जैन धर्म से महावीर जैन ने अपने इस सर्व धर्म सभा में अपने अपने धर्मों का पाठ कर गांधी जी के विचारों के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी महात्मा गांधी जी के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपितु भारत ही नहीं विश्व का महान व्यक्ति बताया और उनके विचारों को विश्व हित में बताया। उन्होंने अपनी सुझ बुझ से अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। सर्व धर्म सभा में नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पी सी सी सदस्य राजेश करावन, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदिप सालेचा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख़्तर अली, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद सलीम खान, पार्षद हरीश राठौर, हखिम ख़ान, राजिक अंसारी, वीणा मेहरा,राम बेरवा, राकेश दर्पण, राजेश कुमार बैरवा, सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, पूर्व पार्षद गोपाल जयसवाल, नगर उपाध्यक्ष हाफिज ख़ान, नगर उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुआं, फरीद उद्दीन, ब्लाक उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसौदिया, जिला सेवादल कोर्डिनेटर अविनाश परमार, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन पिंटू, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, शीतल जैन, केलाश भारती, चंद्र प्रकाश शर्मा, रोहित योगी, शाहबाज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

*फोटो :~ सर्व धर्म सभा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ता*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!