Breaking News in Primes

धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई जुआ खेलते 05 आरोपी गिरफ्तार

देखिए video थाना प्रभारी ने क्या कहा 

0 316

लोकेशन – धामनोद

 

धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई जुआ खेलते 05 आरोपी गिरफ्तार

 

देखिए video थाना प्रभारी ने क्या कहा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों – उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।

 

दिनांक 30 अगस्त 2025 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय पिता रामलाल पाटीदार (उम्र 45 वर्ष, निवासी बावड़ी मोहल्ला, धामनोद) कुछ लोगों को बैठाकर धामनोद-कुन्दा रोड, एकलरा पर अवैध जुआ खिलवा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धामनोद प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।

मौके पर 9 से 10 लोग रुपये–पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस की घेराबंदी में 5 आरोपी गिरफ्तार हुए जबकि 4 से 5 लोग मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।

गिरफ्तार आरोपियों से ताश पत्ते और ₹1,15,000/- नगद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 444/25, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार आरोपी –

1. लखन पुत्र रमेश शेखावत (40 वर्ष), निवासी पंधानिया थाना धामनोद

2. सचिन पुत्र गजानंद पाटीदार (36 वर्ष), निवासी सुन्द्रैल रोड, धामनोद

3. रवि पुत्र रामप्रसाद लोहार (30 वर्ष), निवासी खारिया रोड, महेश्वर

4. शिवराम पुत्र रामलाल तंवर (52 वर्ष), निवासी साला खलघाट (नए पुल के नीचे)

5. पप्पू पुत्र कबरुद्दीन जिदल (40 वर्ष), निवासी मौलाना आजाद नगर, महेश्वर

जप्तशुदा मशरुका –

ताश की गड्डी

नगद ₹1,15,000/-

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे सहित जयकिशन हमराह उनि, विजय वास्कले, सुरेन्द्र सिंह राजावत, धीरज सिंह, कमेन्द्र, दीपक, अजीत, अशोक, रविन्द्र व सैनिक रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!