Breaking News in Primes

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष दोनों पक्षों से 11 घायल, लोगो के फटे सर, जमकर चले लाठी डंडे ईट पत्थर

0 71

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*कौशाम्बी* संदीपनघाट थाना अंतर्गत मूरतगंज में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष में 11 लोगो के सिर फट गए जमकर लाठी डंडे ईट पत्थर चले मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक 22 जून की दोपहर करीब 2 बजे आशीष केसरवानी जब अपने घर के सामने वाली जमीन पर रखे ईंटों को हटवा रहा था तभी सुभाष अपने परिवार के लोगो के साथ आया और दिनेश केसरवानी के घर वालो पर लाठी डंडे ईट पत्थर से हमला कर दिया जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले बता दे कि इस जमीन को दिनेश केसरवानी द्वारा स्व0 राम प्रसाद पटेल से बीते कुछ सालों पहले अपने घर के सामने मूरतगंज सड़क से अंदर की तरफ एक जमीन खरीदी थी। जिसको लेकर कई दिनो से दिनेश केसरवानी व सुभाष के बीच विवाद चल रहा था। कई बार संदीपन घाट पुलिस को अवगत कराया गया पर निस्तारण न होने के कारण यह विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया इस दौरान दोनों तरफ से ईट पत्थर लाठी डंडे चले जिसमें 11 लोगों को चोटें आई है। इस दौरान दिनेश केसरवानी, नीता वती अंकिता, व आशीष केसरवानी को चोटें आई है जबकि दूसरे पक्ष से सुभाष, शीला अर्जुन पूजा सागर नंदनी अंजलि बुरी तरह जख्मी हो गए । गली में पथराव व लाठी डंडे चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए दो एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी लोगो का इलाज चल रहा है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस का कहना है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर अभी प्राप्त नहीं है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!