Breaking News in Primes

मण्डलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*राजकीय मेडिकल कॉलेज में सम्बद्ध हास्पिटल के निर्माण कार्य को माह-जून तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश*

*कौशाम्बी* मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा उदयन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में जनपदीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की गई।समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने जनपद की खतौनियों का शत-प्रतिशत डिजीटाइजेशन कराये जाने एवं निर्विवाद वरासत के लम्बित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करायें जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियें उन्हांने कहा कि वरासत सम्बन्धी कोई भी प्रकरण लम्बित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि मंझनपुर तहसील के कई प्रकरणों को निरस्त किया गया है, प्रकरण क्यों निरस्त किये गये हैं, इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने खतौनी पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण कार्यक्रम के तहत अवशेष खतौनी रह गई खतौनियां को जल्द से जल्द पूर्ण करायें जाने के निर्देश दियें। उन्होंने उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा-34 व 24 के वादों का निस्तारण ससमय कराये जाने के निर्देश दिये, कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

मण्डलायुक्त ने समीक्षा के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में सम्बद्ध हास्पिटल के निर्माण कार्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य को माह-जून तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज में सम्बद्ध हास्पिटल में राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने के निर्देश दियें गये थे, जिस पर मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को जल्द से जल्द लगाये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि ऐसे गॉवों को चिन्हित करें, जिनकी वर्मी कम्पोस्ट से प्रतिमाह की आय 10 हजार के ऊपर हो, उन गॉवों की संख्या प्राप्त की जाय, जिस पर जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल ऐसे ग्रामों की संख्या-32 है, जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामों को प्रतिमाह 10 हजार से ऊपर आय प्राप्त करने वाला बनाया जाय। उन्होंने एयरपोर्ट से कौशाम्बी को जोड़ने वाली फोरलैन सड़क के निर्माण कार्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दियें। इसके साथ ही उन्हांने जिलाधिकारी को इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग करने एवं उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दियें।

मण्डलायुक्त ने देवीगंज बाइपास पर हो रहें रोड के निर्माण कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, रोड के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को बरसात से पहले पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये, निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसके अलावा भी उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और कड़े निर्देश जारी किए हैं इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी श्रीमती शालिनी प्रभाकर एवं प्रबुद्ध सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!