Breaking News in Primes

रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को किया गिरफ्तार

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशांबी। थाना सैनी क्षेत्र के सिराथू तहसील में कानूनगो मेवालाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है शिकायतकर्ता शारदा प्रसाद निवासी धुमाई मुराइन का पुरवा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। पहले 20 हजार रुपये कच्ची नाप के लिए रिश्वत ली गयी फिर 40 हजार रुपये पक्की नाप के लिए रिश्वत मांगी गई सौदा 25 हजार में तय हुआ एंटी करप्शन टीम द्वारा ट्रैप लगाकर कानूनगो मेवालाल की गिरफ्तारी की गई गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा रहा इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में डर और सतर्कता का माहौल बना है रिश्वत के साथ पकड़े जाने के बाद उसके तमाम सहयोगी मंझनपुर कोतवाली तक उसके बचाव में पहुंचे हैं और बचाव के लिए हाथ पैर मरते देखे गए हैं हालांकि बताया जाता है कि तहसील के एक अधिकारी के नाम पर कानूनगो ने रिश्वत की रकम ली थी और वह अधिकारी तो जेल जाने से बच गया लेकिन कानूनगो हवालात के पीछे चला गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!