Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र उपस्थिति न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि लाये जाने के दियें निर्देश

कौशाम्बी: निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल कार्यरत 13 शिक्षक/शिक्षिकाओं के सापेक्ष सहायक अध्यापक गुलाम मोहम्मद आकिल मेडिकल पर थे एवं सहायक अध्यापक अंकुर कुमार आकस्मिक अवकाश पर थे। इसके अतिरिक्त प्रधानाध्यापक लवकुश कुमार गौढ़, सहायक अध्यापक श्रीमती मनूजा, श्रीमती कीर्ति सिंह, श्री चन्द्रपाल, श्री सुचित कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री अमर सिंह, श्री संतोष कुमार यादव एवं श्रीमती ममता तथा शिक्षामित्र श्रीमती सुनीता देवी व श्रीमती शिखा देवी सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

निरीक्षण के समय विद्यालय में कुल नामांकित 231 बच्चों के सापेक्ष 130 बच्चे भौतिक रूप से उपस्थित पाये गये, परन्तु विद्यालय के टैबलेट में एम0डी0एम0 डिजिटल अटेंडेंस में 188 बच्चों को उपस्थित दर्शाया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक से पूछा कि छात्रों की संख्या बढ़ाकर क्यों भरी गयी, जिसका संतोषजनक उत्तर प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं दिया गया। विद्यालय में छात्र उपस्थिति न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि लाये जाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी स्वयं कक्षा-4 एवं कक्षा-5 की क्लॉस रूम में पहुॅचकर बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाया, जिस पर बच्चे अंग्रेजी की किताब सही से नहीं पढ़ पाये। तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा पूछा गया कि बच्चों को अंग्रेजी कौन पढ़ाता है, तो सहायक अध्यापिका को बुलाया गया और अंग्रेजी की किताब उनसे पढ़वाया गया, उन्होंने पढ़कर सुनाया तो जिलाधिकारी द्वारा पूछा गया कि आप अंग्रेजी जब पढ़ ले रही हो, तो बच्चे क्यों नहीं पढ़ पा रहे हैं, उन्होने पूरे लगन के साथ बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के निर्देश दियें।

निरीक्षण में शौचालय अत्याधिक गंदा पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक से पूछा कि शौचालय की सफाई क्यों नहीं कराते हो, तो प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय नगर पालिका परिषद, भरवारी के क्षेत्रान्तर्गत आता है, सफाईकर्मी रोस्टर के अनुसार सप्ताह में एक दिन आते हैं। इसलिए नियमित सफाई नहीं हो पाती है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय के कम्पोजिट ग्राण्ट मद से साफ-सफाई का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय विद्यालय का गेट खुला पाया गया, गेट खुला होने के कारण एक बच्चा शौच के लिए बाहर जा रहा था, रोड पर एक बाइक सवार द्वारा बच्चे को टक्कर मार दी गई, जिस पर बच्चे को चोट आ गई, प्रधानाध्यापक द्वारा तत्काल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, उसी समय जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के लिए विद्यालय में प्रवेश किया गया। विद्यालय का गेट खुला पाये जाने पर जिलाधिकारी ने बार-बार रोष प्रकट करते हुए विद्यालय का निश्चित समयावधि में गेट बन्द रखने के सख़्त निर्देश दिये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!