Breaking News in Primes

मृतकों के परिजनों से मिलकर भाजपा जिलाध्यक्ष और एसडीएम चायल ने दी सहायता राशि

0 20

नितिन केसरवानी

धर्मराज मौर्य ने परिजनों से मिलकर आपदा राहत कोष से प्रदान की धनराशि व हर संभव मदद का दिया आश्वासन

कौशांबी…विधानसभा चायल के ग्राम पंचायत मोहनापुर में अभी हाल ही में गंगा नदी में नहाते समय दो युवकों की मौत हो गई थी जिसमें आपदा राहत कोष से मृतक आश्रित परिजनों को नीरज कुशवाहा ग्राम पंचायत मोहनापुर को चार लाख की सहायता राशि व गुड्डू सरोज को चार लाख रुपए की सहायता राशि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व चायल एसडीएम आकाश सिंह ने पीड़ित परिवार के घर जाकर चेक के द्वारा धनराशि प्रदान की । गौरतलब हो कि मोहनापुर निवासी नीरज मौर्य के आठ वर्षीय बालक श्रेयांश और गुड्डू सरोज का दस वर्षीय बेटा सनोज उर्फ अंशू मंगलवार शाम तरबूज खाने के लिए गंगा के कछार में गए थे। दोनों गंगा किनारे तक पहुंच गए थे। इसी बीच पैर फिसलने से दोनों गंगा में समा गए। किसानों ने देखा तो वह शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे।
नाविकों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत की। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोलेशंकर कुशवाहा,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवमूरत पासी,जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!