Breaking News in Primes

आई.सी.एस.ई 10 वीं के नतीजे घोषित, प्रकाश विद्यालय किरंदुल की श्रद्धा सिंह रही प्रथम”

0 224

“आई.सी.एस.ई 10 वीं के नतीजे घोषित, प्रकाश विद्यालय किरंदुल की श्रद्धा सिंह रही प्रथम”

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के प्रकाश विद्यालय स्कूल जो कि आई.सी.एस.ई बोर्ड पर आधारित है। नगर के पुराने व सर्वोत्तम स्कूलों में एक है यहां की शिक्षा शुरू से ही उच्च दर्जे की रही है। इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे आज भारत के कई जगह में उच्च पदों पर आसीन है। हर वर्ष यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। और इस वर्ष भी दसवीं कक्षा में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया । आज आई.सी.एस.ई दसवीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए। जिसमें 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रद्धा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 95.20 प्रतिशत प्राप्त कर सक्षम सिंह चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एवं 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रवीण बाघ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष 58 बच्चों ने इस स्कूल से 10 वीं की परीक्षा दी थी। जिसमे 51 बच्चो ने प्रथम श्रेणी में पास किया है। विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के अथक प्रयास के कारण एक बार पुनः विद्यालय में 10वीं बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत जो यह मुकाम हासिल करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है । उसके लिए सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!