Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक सिराथू तथा बैंक आफ बड़ौदा सिराथू का विजिट कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी:  जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी ने भारतीय स्टेट बैंक सिराथू तथा बैंक आफ बड़ौदा सिराथू का विजिट कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान भारतीय स्टेट बैंक सिराथू के निरीक्षण के दौरान ऋण अधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह तथा शाखा प्रबन्धक श्री सौरभ कुमार सिंह उपस्थित पायें गये। शाखा प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि उनके बैंक को इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 83 आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं, जिनमें से 04 आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया तथा 06 आवेदकों को स्वीकृति के उपरान्त ऋण उपलब्ध कराया गया है, 73 आवेदन पत्र बैंक शाखा में लम्बित है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से सभी आवेदन बैंक शाखा में लम्बित है। समीक्षा के दौरान बुक बाइंडिगं श्री राजकुमार त्रिपाठी, साइबर कैफे श्री अनुपम भाई पटेल तथा ब्लड कलेक्शन के लिए श्री हेम चन्द्र पटेल आवेदित आवेदक बैंक शाखा में उपस्थित थे। शाखा प्रबन्धक द्वारा जिलाधिकारी को आश्वासन दिया गया कि तीनों आवेदक के आवेदन पत्र पर ऋण स्वीकृति के उपरान्त वितरण की कार्यवाही कर दी जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा शाखा प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि निरस्त आवेदकों के आवेदनों का पुनः समीक्षा कर पात्र पाये जाने पर पुनः आवेदन कराकर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही साथ बैंक शाखा में जितने भी आवेदन पत्र लम्बित है, सभी लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।

बैंक आफ बड़ौदा, सिराथू के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत सिराथू का विजिट कर समीक्षा किया तथा समीक्षा के दौरान ऋण अधिकारी श्री जय सिंह उपस्थित थे। ऋण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके बैंक को इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 41 आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं, जिनमें से 13 आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया गया है 07 आवेदकों को स्वीकृति के उपरान्त 06 आवेदक को ऋण उपलब्ध कराया गया 21 आवेदन पत्र बैंक शाखा में लम्बित है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 07 आवेदन पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से एक आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया तथा 06 आवेदन बैंक शाखा में लम्बित है। जिलाधिकारी द्वारा ऋण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निरस्त आवेदकों के आवेदनों का पुनः समीक्षा कर पात्र पाये जाने पर पुनः आवेदन कराकर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही साथ बैंक शाखा में जितने भी आवेदन पत्र लम्बित है सभी लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!