Breaking News in Primes

जनपद के महाविद्यालयों एवं संस्थाओं के कुल 221 छात्र-छात्राओं को किया गया टैबलेट वितरण

0 44

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी : प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसकें क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण के अन्तर्गत जनपद के महाविद्यालयों एवं संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को आज दिनांक 27.03.2025 को टैबलेट वितरण किया गया।

यह जानकारी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री कीर्त कुमार द्वारा देते हुए बताया गया कि रामनाथ सिंह महाविद्यालय चायल खास में 26 टैबलेट, मा0 काशीराम महाविद्यालय फैजीपुर कनैली में 27 टैबलेट, देवेश नरसिंह एण्उ पैरामेडिकल कॉलेज में 18 टैबलेट, श्रीमती कृष्णा महाविद्यालय सयारा में 44 टैबलेट, सुशीला देवी कॉलेज ऑफ फॉरमेसी टिकरा मवई में 08 टैबलेट, जे0ए0 प्राइवेट आईटीआई में 26 टैबलेट, श्री बाबू सिंह कालेज ऑफ फॉरमेसी सयारा में 10 टैबलेट, मधुवाचस्पति प्राईवेट आईटीआई में 13 टैबलेट, श्री बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में 04 टैबलेट, एवं महात्म बुद्ध महाविद्यालय में 45 टैबलेट कुल 221 टैबलेट का वितरण किया गया।

 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं विभागीय योजनाओ के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में कैम्प का आयोजन दिनांक 28 मार्च 2025 को विकास खण्ड परिसर कौशाम्बी में

शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में महिला कलयाण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं विभागीय योजनाओ के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में दिनांक 28 मार्च 2025 को अपरान्ह 01 बजे विकास खण्ड परिसर कौशाम्बी में स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया जायेंगा। जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेंगा। आम-जनमानस अधिक-अधिक से संख्या में प्रतिभाग कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकतें हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!