Breaking News in Primes

महिला ने महिला को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा?

0 634

महिला ने महिला को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा?

 

मौके पर पहुँची पुलिस आरोपी महिला को लिया हिरासत में..

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी

 

घटना मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठोगा के ग्राम सरैहा की बताई जा रही है जहां एक महिला द्वारा दूसरी महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार मालती पति बुद्धशेन कोरी 62 वर्ष निवासी ग्राम सरैहा सुबह लगभग 9:30 बजे शौच के लिए घर से लगे जंगल तरफ गई थी जहां पुराने विवाद को लेकर ताक में बैठी महिला सविता पति पारसनाथ वैगा 29 वर्ष निवासी सरैहा द्वारा उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार कर वहां से रफूचक्कर हो गई परिजनों द्वारा तलास किए जाने पर मृतिका को घर से लगे जंगल में मृत अवस्था में पाए जाने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दीपक सिंह बाघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशनी सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी महिला को पुलिस की कस्टडी में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण सहित पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!