Breaking News in Primes

जौनपुर: सड़क हादसे में दरोगा शेषनाथ यादव की मौत, प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली में थी तैनाती

0 19

नितिन केसरवानी

जौनपुर के मछलीशहर में हुए भीषण सड़क हादसे में दरोगा शेषनाथ यादव की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली में तैनात थे और जनपद के कई थानों में सेवाएं दे चुके थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले शेषनाथ यादव पुलिस विभाग में बतौर उप निरीक्षक तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कोतवाली देहात में थी। शनिवार को जौनपुर जिले में मछलीशहर के पास हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे कार के पेड़ से टकराने से हुआ। शेषनाथ यादव जेठवारा, फतनपुर, नगर कोतवाली में सेवाएं दे चुके थे। वह लखनऊ हाईकोर्ट गए थे। जौनपुर के रास्ते प्रतापगढ़ लौट रहे थे कि मछलीशहर में हादसा हो गया।

भोर में करीब पांच बजे उक्त स्थान पर स्विफ्ट डिजायर कार के पेड़ से टकराने पर हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में दो लोग गंभीर रूप से घायल छटपटा रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत थाने पर सूचना दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर भेजा। डाक्टरों ने देखते ही उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी मेडिकल कालेज हास्पिटल प्रयागराज भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छानबीन के दौरान मृत युवक की पहचान प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात में तैनात उप निरीक्षक शेषनाथ यादव के रूप में हुई। वह गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के परसोतिया गांव के मूल निवासी थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!