Breaking News in Primes

40 करोड़ रूपया से शुरू हुआ नगर पालिका में विकास कार्य

0 29

नितिन केसरवानी

*कौशाम्बी।* नगर पालिका मंझनपुर में लगभग 40 करोड़ रूपया से नगर पालिका का विकास कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका के चारो ओर विकास कार्य ही नजर आ रहा है। नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की लोग सराहना कर रहे है। लोगों का कहना है, कि योगी सरकार में नगर पालिका मंझनपुर विकास की गंगा बहाने का काम कर रही है। वही नगर पालिका में कराये जा रहे विकास कार्यो का नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ तथा जेई व लिपिक के द्वारा मंगलवार को भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकास कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्थाओ के जिम्मेदारों को कहा गया कि वह गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य कराये।

मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी व नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी प्रतिभा सिंह जेई ओम प्रकाश लिपिक संजय कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 15 व 24 तथा 19 सहित दर्जन भर वार्डो का निरीक्षण किए। जहा पर विकास कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट तालाब का सौर्दीयकरण हैण्डपंप बिजली का कार्य इंटर लाकिगं पार्किंग तथा नाला निर्माण तथा भैरो बाबा मंदिर का सौर्दीयकरण आदि सहित लगभग 40 करोड़ रूपया से विकास कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में कार्यदायी संस्थाओ द्वारा विकास कार्य कराया जा रहा है। इतना ही नहीं समदा चौराहा व मंझनपुर चौराहा का सौर्दीयकरण कराया जा रहा है। नगर पालिका में कराये जा रहे विकास कार्यो की लोगों ने सराहना किया। लोगों का कहना है, कि नगर पालिका मंझनपुर द्वारा जिस प्रकार से विकास कार्य कराया जा रहा है, इससे साफ जाहिर हो रहा है, कि नगर पालिका का चहुमुखी विकास हो रहा है, लोगों को नाली सडक आदि के लिए समस्याओ का सामना नहीं करना पडेगा। वही मंगलवार को विकास कार्यो के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ द्वारा कहा गया कि निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यो को कराये, अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही किए, तो उनके खिलाफ कारवाई किया जायेगा। बहरहाल कुछ भी हो नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की लोग सराहना कर रहे है। लोगों का कहना है, कि योगी सरकार में नगर पालिका द्वारा जिस प्रकार से विकास कार्य कराया जा रहा है, यह सराहनीय कार्य है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!