Breaking News in Primes

PM के काफिला गुजरने के दौरान छतों और खिड़कियों से झांकने की मनाही: भोपाल पुलिस

0 13

pm-के-काफिला-गुजरने-के-दौरान-छतों-और-खिड़कियों-से-झांकने-की-मनाही:-भोपाल-पुलिस

भोपाल
राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल ली है। भोपाल पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि उनका काफिला निकलने के दौरान कोई भी अपने घर की छत और खिड़की से न झांकें। GIS 2025 में मेहमानों को भोपाल से ही महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। आइये जानते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए क्या तैयारियां की जा रही हैं?

PM के काफिला गुजरने के दौरान छतों और खिड़कियों से झांकने की मनाही
कल रविवार से पीएम नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा शुरू हो जाएगी। पीएम का काफिला गुजरने के दौरान 15 किमी रूट की हाईराइज की छतों पर लोगों के जाने पर रोक रहेगी। एसपीजी ने पीएम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। आज पूरे रूट पर रिहर्सल की गई। प्रधानमंत्री के लिए 3 लेयर का सुरक्षा प्लान बनाया गया है। मानव संग्रहालय में पहली बार अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम बना है। व्यवस्था में जुड़े हर आने-जाने वाले की तलाशी ली गई।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आए 20 हजार से अधिक मेहमानों को मानव संग्रहालय में एमपी पवेलियन में खास सुविधाएं दी जाएगी। मानव संग्रहालय में मेहमानों को वर्चुअल साइकलिंग टूर का अनुभव दिया जाएगा। स्क्रीन से जुड़ी दो साइकिलों पर बैठकर वर्चुअल रियलिटी डिवाइस आंखों पर लगाने के बाद मेहमान मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध स्थानों जैसे खजुराहो, मांडू, पचमढ़ी, उज्जैन, ओंकारेश्वर और सांची का वर्चुअल साइकलिंग टूर भी करेंगे।

होलोग्राम के जरिए होंगे महाकाल के वर्चुअल दर्शन
एमपी पवेलियन में प्रवेश करते ही मेहमानों को होलोग्राम के माध्यम से महाकाल के वर्चुअल दर्शन कराए जाएंगे। पवेलियन के एक हिस्से में मध्य प्रदेश की समृद्ध वाइल्डलाइफ का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

जंगल बुक के किरदारों के साथ सेल्फी का मौका
वाइल्डलाइफ प्रदर्शन में मेहमानों को चीता, सफेद बाघ और जंगल बुक के प्रसिद्ध किरदार जैसे मोगली, बघीरा और भालू के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। पवेलियन में टच पैनल वाले स्क्रीन भी होंगे, जिन पर क्लिक करके मेहमान मध्य प्रदेश के विभिन्न पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। टच पैनल वाले स्क्रीन में उन स्थानों की कला संस्कृति, प्रसिद्ध स्थल और यात्रा के साधन जैसी जानकारी भी मिलेगी।

वैलनेस टूरिज्म के तहत साउंड थेरेपी का प्रदर्शन
इन सब सुविधाओं के अलावा मेहमानों के लिए एक इमर्सिव सेल्फी जोन भी बनाया जाएगा। इमर्सिव सेल्फी में मेहमान अपनी पसंदीदा पर्यटन स्थलों के साथ बैकग्राउंड में सेल्फी ले पाएंगे जो तुरंत उनके फोन पर आ जाएगी। पवेलियन में मध्य प्रदेश की पारंपरिक कारीगरी का भी लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।
पारंपरिक कारीगरी के लाइव प्रदर्शन में दूर दराज से आए कलाकार अपनी कला दिखाएंगे। पारंपरिक प्रदर्शन में बाटिक बाग प्रिंट और टेराकोटा की कलाकृतियां प्रमुखता से दिखाए जाएंगे। मेहमानों के लिए वैलनेस टूरिज्म के तहत साउंड थेरेपी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!