Breaking News in Primes

प्रयागराज में बनाए गए पार्किंग स्थल फुल, महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर, MP&UP बॉर्डर पर 15KM लंबा जाम

0 13

प्रयागराज-में-बनाए-गए-पार्किंग-स्थल-फुल,-महाकुंभ-अब-अपने-अंतिम-पड़ाव-पर,-mp-up-बॉर्डर-पर-15km-लंबा-जाम

सतना
महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। बावजूद इसके, श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। वहीं, वीकेंड  श्रद्धालुओं का जैसे सैलाब उमड़ पड़ा है। यही वजह है कि एमपी-यूपी बॉर्डर पर एक बार फिर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई यात्री फंस गए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर घंटे लगभग डेढ़ से 2 हजार गाड़ियां पहुंच रही है। रीवा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाम में फंस गए हैं। वहीं सतना में लोगों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई।

MP-UP बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट  
दरअसल, प्रयागराज में बनाए गए पार्किंग स्थल फुल हो चुके हैं। चाकघाट बॉर्डर से शुरू हुआ जाम प्रयागराज के नारीबारी से करीब 15 किलोमीटर तक  देखने को मिला। इस जाम की स्थिति से निपटने के लिए एम.पी. बॉर्डर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रयागराज में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए वाहन बॉर्डर पर रोक दिए गए। रीवा एडिशनल एस.पी. विवेक लाल सिंह ने बताया, पिछले 24 घंटे में 35 हजार वाहन बॉर्डर से निकले हैं। उत्तर प्रदेश में पार्किंग पॉइंट लगभग फुल हो गए हैं। डायवर्जन की वजह से आवागमन रुका हुआ है। मनिगमा से मिर्जापुर रोड की तरह डायवर्ट किया गया है।

सतना में चलाई गई स्पेशल ट्रेन
सतना से प्रयागराज जाने वालों के लिये कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पूरी व्यवस्था की है। बता दें कि हाल ही में रेलवे ने सतना से गुजरते हुए प्रयागराज पहुंचने वाली सारनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!