Breaking News in Primes

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इण्डियन बॉयसन (गौर) का पुनर्विस्‍थापन

0 7

बाँधवगढ़-टाइगर-रिजर्व-में-इण्डियन-बॉयसन-(गौर)-का-पुनर्विस्‍थापन

भोपाल

वन विभाग एवं भारतीय वन्य-जीव संस्थान देहरादून द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 20 से 24 फरवरी तक 50 बॉयसन गौर का पुनर्विस्थापन किया जायेगा। पुनर्विस्थापन का कार्य दो चरणों में किया जायेगा।

कान्हा टाइगर रिजर्व से वर्ष 2011-12 में 50 बॉयसन (गौर) बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पुनर्विस्थापित किये गये थे। वर्तमान में इनकी संख्या 170 से अधिक हो गयी है। क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम ने बताया कि लगभग 13 वर्ष के बाद बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व को बॉयसन (गौर) की संख्या में अनुवांशिक सुधार के लिये यह निर्णय लिया गया है। भविष्य में मध्य भारतीय परिदृश्य अंतर्गत बॉयसन (गौर) को संरक्षित रखने में यह कदम एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!