Breaking News in Primes

मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन को पटना वासियों ने सौंपा जनाधार,,सबका आभार – विधायक भईया लाल 

0 52

मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन को पटना वासियों ने सौंपा जनाधार,,सबका आभार – विधायक भईया लाल

 

 

विकास की नीति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से उपलब्धियों की भाजपा विश्व पटल पर सदैव रहेगी विराजमान – कृष्ण बिहारी जायसवाल

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

 

बैकुंठपुर कोरिया – नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रण में नव निर्मित पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह की जीत पर बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने पटना वासियों का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है। विधायक श्री राजवाड़े ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन के पक्ष में पटना वासियों का जनाधार निश्चित तौर पर समूचे क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्धियों भरा होगा । श्री राजवाड़े ने कहा की कोरिया जिले सहित राजधानी और पूरे प्रदेश की जनता ने निकाय चुनाव में मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन को मन से स्वीकार किया है। और समूचे प्रदेश के नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा की सरकार बनाया है । विधायक भईया लाल ने पटना नगर पंचायत में विजयी हुए सभी वार्ड पार्षदों को जीत की बधाई दी और कोरिया जिले के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया ।

 

उपलब्धियों भरी भाजपा विश्व पटल पर सदैव रहेगी विराजमान,,,

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कोरिया जिला प्रभारी व निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया की भाजपा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की नीतियों में तटस्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शत प्रतिशत पूरी होती गारंटी के साथ और कार्यकर्ताओं की मेहनत एकजुटता के दम पर देश प्रदेश सहित अपनी उपलब्धियों के लिए जिस तरह विश्व पटल पर विराजमान है आगे भी इसी तरह विराजमान रहेगी और समूचे राष्ट्र में लोकतंत्र की सच्ची इबारत लिखती रहेगी। अभिभाजित कोरिया सहित विभाजन पश्चात 6 वर्षों से अधिक समय तक बतौर भाजपा जिला अध्यक्ष उपलब्धियों भरे सफल कार्यकाल का निर्वहन करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने वाले कद्दावर भाजपा नेता कृष्ण बिहारी जायसवाल ने पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिंह के पक्ष में पटना के मतदाताओं द्वारा दिए जनसमर्थन को पटना वासियों का अच्छा निर्णय बताते हुए कहा की पटना वासियों ने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन पर मुहर लगाकर पटना क्षेत्र के विकास और उन्नति को भाजपा की तीसरे इंजन की सरकार के साथ मजबूती से जोड़ दिया है। और आगामी पूरे कार्यकाल उपलब्धियों के लिए भागीदारी दर्ज करेंगे । पटनावासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया । श्री जायसवाल ने कहा की भाजपा के सुशासन की सरकार का परचम पूरे प्रदेश में जिस तरह नगरीय निकाय चुनाव में लहराया है । उसी तरह जिला और जनपद पंचायत सहित पंचायत भी भगवामय होने जा रहा है । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत और एकजुटता को भाजपा की अनमोल धरोहर बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और भाजपा के एक एक कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पुनः दम खम के साथ तैयार रहने अपील किया ।

 

चुनौतियों और विषम परिस्थिति में खुद को साबित करने का साहस भाजपा कार्यकर्ताओं में – जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी

 

पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह को मिलते शुरुआती जनाधार के नतीजों पर कार्यकर्ताओं का जोरदार उत्साह वर्धन करते हुए कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए और जीत के जश्न में पटना वासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सुन चंपा,, सुन तारा,,कौन जीता कौन हारा गाने के छत्तीसगढ़ी वर्जन पर जमकर थिरके खूब खुशियां मनाई । भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा की पटना समेत प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है, मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन ने छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास की शुरुआत कर दी है, आगामी समय में पटना नगर पंचायत एक व्यवस्थित और सर्वसुविधा युक्त शहर बनेगा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने आज अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की बड़ी जीत दिलाई है, पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण और निष्ठा ही हमारी ताकत है, और चुनौतियों के साथ विषम परिस्थिति में भी खुद को साबित करने का साहस भाजपा कार्यकर्ताओं में होता है। हम एकजुट होकर जीत को सुनिश्चित करते है, आगे भी जीत का अभियान जारी रहेगा । श्री तिवारी ने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पटना में मिले ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दिया और पटना नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पटना के विकास के लिए निष्ठा पूर्वक समर्पित रहने की बात कही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!