Breaking News in Primes

जबलपुर में एक निजी कॉलेज का कारनामा, फीस नहीं देने पर 12 छात्रों को किया फेल

0 14

जबलपुर-में-एक-निजी-कॉलेज-का-कारनामा,-फीस-नहीं-देने-पर-12-छात्रों-को-किया-फेल

जबलपुर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक निजी कॉलेज का कारनामा सामने आया है। मात्र फीस नहीं देने पर 12 छात्रों को फेल कर दिया है। इसमें एमबीए के फोर्थ सेमेस्टर के 12 छात्र शामिल है। मामले को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने कॉलेज के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल मामला विजय नगर स्थित श्री आत्माराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का है। सैफ मंसूरी, छात्र नेता, एनएसयूआई का कहना है कि एक विषय में सिर्फ एक नंबर देकर दुश्मनी निकाली गई है। स्कॉलर के एवरेज में पढ़ाई करने का आश्वासन देकर एडमिशन कराया था।

छात्रों के सवाल करने पर उनके साथ भी बदतमीजी करने का आरोप है।एनएसयूआई ने कॉलेज में प्रदर्शन कर छात्रों को पास करने की मांग की है। एनएसयूआई ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। मामले में चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी, प्रिंसिपल ,श्री आत्माराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज ने भी अपनी बातें रखी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!