Breaking News in Primes

जिनधर्म की प्रभावना के साथ निकली श्री पालकी जी शोभायात्रा

0 74

*जिनधर्म की प्रभावना के साथ निकली श्री पालकी जी शोभायात्रा*

 

 

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

 

गंज बासौदा श्री वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिवस तारण तरण जैन समाज के द्वारा श्री जिनवाणी पालकी जी शोभायात्रा निकाली गई जो बरेठ रोड स्थित श्री तारणभूमि चैत्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री तारण तरण दिगंबर चैत्यालय धूसरपुरा जी पहुंची जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मुख्य वेदीजी एवं सभी शिखरों का कलशारोहण हुआ संपूर्ण आयोजन में भक्ति एवं आध्यात्म का एक सुंदर समायोजन देखने को मिला जिसमें सारे भारतवर्ष से आये तारण तरण समाज के लोग मौजूद रहे समवशरण मंडप में प्रभात फेरी मंत्र जाप एवं प्रवचन के बाद तारणभूमि चैत्यालय से श्री पालकी जी शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जिसमें रजत पालकी जी में तारण स्वामी द्वारा रचित 14 ग्रंथ विराजमान थे जिसे श्रद्धालू अपने कंधे पर उठाकर चल रहे थे वहीं सभी वेदीसूतन कर्ता सौभाग्यशाली भी शामिल रहे यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नगर के कई सामाजिक व्यापारिक संगठनों जनप्रतिनिधियों ने पालकी जी की आरती उतारकर धर्म लाभ लिया एवं शामिल लोगों पर अक्षत वर्ष की

 

*स्वचलित रथ पर विराजमान की हस्तलिखित पांडुलिपिया*

 

एक स्वचालित रथ पर गुरुदेव तारण स्वामी द्वारा रचित ग्रंथों की हस्तलिखित पांडुलिपियों को पूरे सम्मान के साथ विराजमान किया गया था उस रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचकर बहुमान के साथ आगे बढ़ रहे थे

 

*दुल्हन की तरह सजाया शहर*

 

पालकी जी की अगवानी के लिए पूरे मार्ग भर में द्वार सजाए गए थे वही नगर वासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर तोरण द्वार सजाकर रंगोली बनाई थी एवं शामिल शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर उनका स्वागत किया जिससे शोभायात्रा में सामाजिक सद्भाव की एक अनूठी मिसाल शहर में दिखाई दी

 

*साधक संघ का मिला पावन सानिध्य*

 

शोभायात्रा में इतिहास रत्नाकर बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज बा. ब्र. आत्मानंद जी महाराज बा. ब्र. शांतानंद जी महाराज ब्र. मुक्तानंद जी महाराज ब्र.धर्मेंद्र भैया जी सहित कई साधक साधिकायें शामिल रही साधकों द्वारा अपने प्रवचन में वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण का महत्व समझाया गया

 

*भजनों की धुन पर भाव विभोर हो नाचे श्रद्धालु*

 

शोभायात्रा में चल रहे चलित मंच पर संगीतकारों के द्वारा सुंदर भजन गाए जा रहे थे जिनकी धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते जयकारा ल लगाते चल रहे थे चहुंऔर जो जहां था वहीं भक्ति में लीन रहा

 

*महिला शक्ति ने निभाई बढ़चढ़ कर भागीदारी*

 

शोभा यात्रा में दिव्यघोष बालिका मंडल धूसरपुरा की बेटियों ने सुंदर दिव्य घोष का वादन प्रस्तुत किया वही विभिन्न महिला एवं बालिका मंडल की सदस्यों ने चाचड़ डांडिया गरबा का पूरे अनुशासन और सादगी के साथ प्रस्तुतीकरण किया

 

*दिव्य घोष की ध्वनि ने ऊर्जा से भर दिया*

 

श्री तारण तरण युवा विवेक मंडल एवं श्री तारण तरण शांति सेवादल के नौजवानों के द्वारा बजाई गई दिव्यघोष की ध्वनियों ने माहौल को गुंजायमान कर दिया वहीं नागपुर से आई राजमाता ध्वज तासा पार्टी के युवक युवतियों का प्रस्तुतीकरण आकर्षण का केंद्र रहा

 

शोभायात्रा एवं कलशारोहण के बाद रात्रि में भक्ति और प्रवचन उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इस भव्य कार्यक्रम में दूर-दूर से जैन समाज के श्रद्धालु धर्म लाभ लेने पहुंचे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!