Breaking News in Primes

पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन की जांच में अनावश्यक विलंब पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पटवारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

0 332

पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन की जांच में अनावश्यक विलंब पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पटवारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

 

जनसुनवाई में आए आवेदनों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया निराकरण

 

बैतूल:कलेक्टर बैतूल श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आठनेर के ग्राम धनोरी निवासी भीमा बारस्कर ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें पहले पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नियमित प्राप्त होती थी, लेकिन विगत 2 वर्षों से उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नहीं हो रही है। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आवेदक के आवेदन की जांच में अनावश्यक विलंब करने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार आठनेर को त्वरित रूप से प्रकरण का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जनसुनवाई में तहसील भीमपुर के ग्राम मांडवा निवासी शांताबाई ने बताया कि उनके एवं फूलवंती बाई के वारसान के राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के आदेश होने के बावजूद भी अभी तक नामांतरण नहीं हुआ है। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार चिचोली को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच करें और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित रीडर को निलंबित किया जाए। आवेदन का शीघ्र निराकरण कराएं।

तहसील मुलताई के ग्राम चांदोराखुर्द निवासी संतोष पवार ने कलेक्टर को बताया कि उनकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम मुलताई, तहसीलदार मुलताई और जनपद सीईओ मुलताई को तीन दिन में प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बैतूल के राजेंद्र वार्ड निवासी नरेंद्र गलफट ने बताया कि ग्राम डहरगांव स्थित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तहसीलदार बैतूल को प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जयंती हॉक्सर कॉलेज बैतूल की बीएससी थर्ड ईयर की छात्राएं शरबती इवने , प्रज्ञा हारोड़े और ममता पांसे ने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा हमारा चयन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप चेन्नई के लिए किया गया है। किंतु अभी तक विभाग द्वारा हमारे नाम नहीं भेजा गया हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने प्राचार्य जे एच कॉलेज को छात्राओं की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजीवनंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!