Breaking News in Primes

कसरावद की पैरामाउंट अकेडमी में अखंड भारत और समरसता का संदेश की थीम पर मनाया वार्षिक उत्सव

0 358

कसरावद की पैरामाउंट अकेडमी में अखंड भारत और समरसता का संदेश की थीम पर मनाया वार्षिक उत्सव

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

श्री निमाड़ पाटीदार एज्यूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालय पैरामाउंट अकेडमी कसरावद में वार्षिक उत्सव मेरा मध्यप्रदेश बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी कुमारी शिवानी कुशवाह ने बताया कि विद्यालय ने अपना 19वाँ वार्षिक उत्सव मेरा मध्यप्रदेश को अखंड भारत और सामाजिक समरसता की थीम पर मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मण पाटीदार,गजानंद पाटीदार,जितेंद्र पाटीदार , हितेंद्र पाटीदार , नीतिन पाटीदार , मितेश पाटीदार एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिलेश पाटीदार की उपस्थिति में सरस्वती पूजन के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । शानदार म्युजिकल शुरुआत में 100 बच्चों ने मोहक सुरमय प्रस्तुतियां दी। नर्सरी के बच्चों ने नव उर्जा के साथ वेलकम शो किया। मंच से जिले, सम्भाग एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले 110 बच्चों एवं पालको का सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ अखिलेश पाटीदार ने इसी दौरान आगामी कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मालवा , निमाड़ ,कौशल, और बुंदेलखंड क्षेत्र की संस्कृति, भाषा , कौशल , धरोहर को इस मंच से प्रस्तुत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहली कड़ी के रूप में अखंड भारत गीत के माध्यम से अतिथियों एवं अभिभावकों को गौरवशाली भारत का परिचय करवाया गया।

मध्यप्रदेश के अलग अलग भू भागो से सबका परिचय करवाते हुए राजा छत्रसाल , चंद्रशेखर , परशुरामजी और रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा सभी मंच से अभिनीत की गई। नर्मदा अष्टक, आदिवासी नृत्य,गरबा, इन्दौरी भैया, संझा माता और रेट्रो से मेट्रो में सब दर्शक बच्चों की ऊर्जा देखकर चारो खाने चित हो गए। माँ अहिल्या के 300 वे जनम वर्ष पर उनके जीवन पर आधरित एक लघु कथा ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए। सीता के गीत को महिलाओं ने साथ साथ दोहराया और राम की आराधना की। निमाड़ की महिमा का गुणगान करते हुए संत श्री सियाराम बाबा को मंच से श्रद्धांजलि भी दी गई। गणगौर माता और विजिट मध्यप्रदेश ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे सामाजिक समरसता के भाव को लेकर योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन जन तक पहुँचाया गया। मंच से कोरियोग्राफर श्री गर्व धोते एवं शिवानी कुशवाह का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर मेनेजिंग डायरेक्टर मितेश पाटीदार ने सभी पालको , शिक्षकों, बच्चों एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!