Breaking News in Primes

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत बस स्टैण्ड/बाजार/पर्यटन आदि स्थानों पर पहुंची पुलिस।

0 182

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत बस स्टैण्ड/बाजार/पर्यटन आदि स्थानों पर पहुंची पुलिस।

 

अपराधों व सुरक्षात्मक मापदंडों को लेकर लोगों को किया जागरूक।

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय (प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा) गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं भी अभिमन्यु“ दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक दिवस अलग-अलग स्थानों पर जा कर प्रत्येक वर्ग के लोगो को जागरूक किया जा रहा इसी तारतम्य में आज दिनांक 9.10.2024 को “मैं हूं अभिमन्यु“ अभियान के तहत थाना कमर्जी द्वारा बस स्टैंड कमर्जी में आटों/ टैक्सी चालको को, थाना भुईमांड द्वारा बाजार में उपस्थित जनसमुदाय को, चौकी टिकरी थाना मझौली द्वारा दुर्गा पण्डाल में उपस्थित जनसमुदाय को, थाना अमिलिया द्वारा बस स्टैण्ड अमिलिया में उपस्थित चालको/परिचालको को एवं चौकी मड़वास थाना मझौली द्वारा महिला बाल विकास कार्यालय जाकर महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं के मध्य बैंनर पोस्टर, नुक्कड नाटक एवं अभिमन्यु शुभंकर के कटआउट लगाकर विकसित व सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है के संबंध में बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला अपराध के साथ साथ बढ़ते सायबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। सेल्फी प्वाइंट में उल्लेखित बातों को वह हमेशा याद रखेंगे, वह स्वयं भी जागरूक होंगे और घर जाकर अपने घर के सदस्यों को जागरूक करेंगे एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे। भी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!