Breaking News in Primes

लोकेश कनगराज ने ‘कुली’ का नया पोस्टर किया जारी, देवा बनकर रजनीकांत मचाएंगे धमाल

0 33

मुंबई,

निर्देशक लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी आगामी निर्देशित फिल्म ‘कुली’ का एक धांसू पोस्टर साझा किया है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत बेहद ही स्टाइलिश और अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘कुली’ के इस नए पोस्टर को देकर प्रशंसक बेहद खुश हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक्स पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें ‘कुली’ के किरदार में रजनीकांत को देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी एक्शन फिल्म ‘कुली’ के लिए सभी कलाकारों की घोषणा 28 अगस्त को हुई थी। निर्माताओं ने अब सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में उनके नाम देवा के खुलासे के साथ किया। सोमवार को निर्देशक लोकेश ने खुद थलाइवा का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उनके किरदार का नाम बताया देवा। इस पोस्टर में आप साफ देख सकते हैं कि रजनीकांत को एक सुनहरी प्लेट के पीछे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है, जो एक आर्म बैज प्रतीत होता है, जिसके सामने 1421 नंबर लिखा हुआ है। उनके हाव-भाव से ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ ऐसा मिल गया है जिसकी उन्हें तलाश थी, जबकि उनके हाव-भाव बेहद ही आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। ‘कुली’ के बाकी सभी कैरेक्टर्स का भी पोस्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।

रजनीकांत का पोस्टर भी काले और सफेद रंग में है, जिसमें प्लेट के सुनहरे रंग को उजागर करने के लिए गोल्डन रंग का प्रयोग किया गया है। फिल्म के शीर्षक के ऊपर, सुपरस्टार के रूप में देवा लिखा हुआ है। पोस्टर को साझा करते हुए, निर्देशक लोकेश ने लिखा, सुपरस्टार रजनीकांत सर हैशटेग ‘कुली’ में देवा के रूप में। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर। यह एक धमाका होने वाला है। हाल ही में लोकेश कनगराज ने कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र का कैरेक्टर पोस्टर भी जारी किया था, जो ‘कुली’ में कलीशा की भूमिका निभाएंगे। ‘कुली’ में रजनीकांत और उपेंद्र के साथ सत्यराज भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में श्रुति हासन, नागार्जुन और सौबिन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!