Breaking News in Primes

दक्षिण दिशा में पौधे लगाने से बचें: वास्तु दोष और उसके नकारात्मक प्रभाव

0 67

पौधे सिर्फ घर की शोभा नहीं बढ़ाते बल्कि अट्रैक्टिव लुक देने के साथ सुकून भरा माहौल भी देते हैं। पौधों की वजह से घर हरा-भरा दिखता है, साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है। लेकिन इन्ही पौधों को अगर गलत दिशा में रख दिया जाए तो काफी नुकसान भी होता है। माना जाता है कि कुछ पौधों को दक्षिण दिशा में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

पौधों को दक्षिण दिशा में रखने से घर में आर्थिक तंगी होने लगती है और बिल्कुल भी बरकत नहीं होती। इसके अलावा आपका घर देखने में भी सुंदर नहीं लगता, इसलिए दिशा को ध्यान में रखते हुए पौधे रखने और लगाना चाहिए। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी दे हैं जिन्हें दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए। तो चलिए बताते हैं आपको इनकी सही लोकेशन क्या है।

तुलसी का पौधा

सबसे पहले बात करें तुलसी के पौधे की तो इसे दक्षिण की जगह पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। हिन्दू धर्म में तुलसी को देवी की तरह पूजा जाता है और देवी-देवताओं की दिशा पूर्व और उत्तर मानी गई है। इसके अलावा तुलसी को बढ़ने के लिए अधिक धूप की जरूरत होती है जो कि पूर्व दिशा में ही मिलती है। इसलिए तुलसी को अपने घर में हमेशा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को लोग धन से जोड़कर ही देखते हैं। ऐसे में इसकी दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि मनी प्लांट का पौधा दक्षिण दिशा में लगाने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है इसलिए इस पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में उगाना चाहिए। इससे धन का लाभ होगा साथ ही आपके घर का लुक भी बदलेगा।

शमी का पौधा

शमी का पौधा भगवान शिव का पसंदीदा माना जाता है। इसलिए इस पौधे को भी दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए, इसे घर में पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी की तरह शमी के पौधे की ग्रोथ के लिए पर्याप्त सूर्य की रोशनी चाहिए होती है। जिसकी वजह से भी इसका पूर्व दिशा में होना सही माना जाता है।

रोजमेरी का पौधा

मान्यता है कि रोजमेरी का पौधा घर में लगाने से आपके पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। लेकिन इस पौधे को भी सूरज की पर्याप्त रोशनी की जरूरत होती है। इसलिए इसे दक्षिण दिशा में लगाने से बिल्कुल ही मना किया जाता है। इस पौधे को लगाने के लिए सबसे सही दिशा पूर्व होती है। जहां ये अच्छी तरह से ग्रोथ करता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!