Breaking News in Primes

_विद्युत विभाग की लापरवाही . . ._* *_करंट की भेंट चढ़े कई दुधारु भैंसें एवं गाय दर्दनाक मौत_* *_दो मजदूर भी करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचे_*

0 239

लोकेशन धामनोद

 

*_विद्युत विभाग की लापरवाही . . ._*

*_करंट की भेंट चढ़े कई दुधारु भैंसें एवं गाय दर्दनाक मौत_*

*_दो मजदूर भी करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचे_*

*धामनोद।* बुधवार को धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम दहीवर के रहने वाले एक किसान के कई दुधारु भैंसें एवं गाय के साथ बछड़ा खेत पर चारा चरने गये हुए थे। जहाँ लगे ट्रांसफार्मर से टुटे एलटी के तार से करंट की चपेट में आने से चार चर रहे सभी मवेषीयों की दर्दनाक मौत हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गत बुधवार को भी समीप ग्राम गुलझरी में दो दुधारु भैंसे करंट की भेंट चढ़ चुकी हैं उसके बावजुद भी विद्युत विभा चैन की निंद सोया हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दहीवर के किसान दिनेष पटेल के सभी मवेषीयों को दो मजदूर चराने के लिए आईटीआई क्षेत्र के खेत पर चराने के लिए लेकर गये थे। जिनमें 6 भैंस एक गाय एवं एक केड़ा लेकर खेत पर चराने के लिए ले गये थे। उस दौरान विद्युत ट्रांसफार्मर से एलटी का तार टुटा हुआ पड़ा हुआ था। बारष के कारण जमीन में भी करंट फैल रहा था। चारा चरने के दौरान सभी मवेषीयों को जोरदार करंट लगा सभी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मजदूर भी मवेषीयों के साथ ही थे। किसान दिनेष पटेल ने बताया कि विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर से झुलते हुए तारों को ठीक करने के लिए कई दिनों पूर्व ही सूचना दे दी गई थी उसके बावजूद एलटी का तार कैसे टुटा यह तो भगवान ही जाने। वहीं उन्होंने विद्युत विभाग की घार लापरवाही का नतीजा ही है जिसके चलते आज मेरे दुधारु मवेषी करंट की भेंट चढ़ गये हैं मेरा करीब करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मेरे पषुधन के नुकसान का आखिर जिम्मेदार कौन।

इधर करंट लगने से आट मवेषीयों की मौत की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के सहायक यंत्री गणेश निहाले मौके पर पहुँचे और मौका पंचनामा बनवाया गया। हालाँकि यह कोई पहला मौका नहीं है कि करंट की चपेट में आने से मवेषीयों की मौत हुई हो। गत सप्ताह भी दो दुधारु भैंसे भी करंट की चपेट में आई जिनकी भी मौत हो चुकी है। आखिर विद्युत विभाग की लापरवाहियाँ कब तक चलती रहेगी। क्या मवेषीयों और इन्सानों की जान की कीमत महज मुआवजा देकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेना ही महज जिम्मेदारी बची है।

*_क्या कहना है इनका -_*

मेरे दुधारु मवेषी खेत पर चारा चरने के लिए गये हुए थे जहाँ 6 भैंसे एक गाय एवं एक केड़ा करंट की चपेट में आ गये जिसके चलते उनकी मौत हो गई है। झुलते तारों के बारे में विभाग को कई दिन पहले ही सूचना दी गई थी मगर कोई सुधार करने नहीं आया। जिसके कारण मेरे पषुधन का नुकसान हुआ है। – *दिनेष पटेल,* किसान ग्राम दहीवर

किसान दिनेष पटेल ने फोन पर अचानक सूचना दी थी कि खेत पर मवेषी चारा चरने गये थे उकी करंट लगेने से मौत हो गई है। मौके पर आया हूँ पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। मवेषीयों का पोस्ट मार्टम होने के बाद जो भी कार्यवाही होगी की जावेगी। – *गणेष निहाले,* सहायक यंत्री, विद्युत विभाग धामनोद

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!