Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्च न्यायालय के नव&नियुक्त मुख्य न्यायाधीश कैत के सम्मान में दिया दोपहर भोज

0 68

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर उच्च न्यायालय के नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सम्मान में दोपहर भोज दिया। बुधवार को राजभवन में मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेने के बाद कैत दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, आमंत्रित अन्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा एवं भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कैत को राजा भोज की एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज कैत को रानी कमलापति की कांस्य प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक न्यायाधीश संजीव सचदेवा एवं राज्यपाल पटेल को भी राजा भोज की कांस्य प्रतिमाएं स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गईं।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस कैत मूलत: हरियाणा के कैथल जिले के निवासी हैं। उन्होंने 12 अप्रैल 2013 से न्यायाधीश के रूप में रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। जस्टिस कैत ने 12 अप्रैल 2016 से 11 अक्टूबर 2018 तक तेलंगाना हाईकोर्ट के बाद 12 अक्टूबर 2018 से दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दीं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!