Breaking News in Primes

रतलाम : गणेश प्रतिमा ले जा रहे भक्तों पर पथराव, भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने भांजी लाठी, आंसू गैस छोड़ी

0 57

 रतलाम

 रतलाम में शनिवार रात को गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान बवाल हो गया। जुलूस में शामिल लोगों का आरोप है कि वे प्रतिमा लेकर नाचते गाते जा रहे थे। इसी दौरान अंधेरे से किसी ने मूर्ति की ओर पत्थर फेंका। इसके बाद जुलूस में शामिल लोग आक्रोशित हो गए। जैसे ही यह खबर फैली बड़ी संख्या में लोग मौक पर जमा हो गए और जाम लगा दिया। करीब 500 की संख्या में मौजूद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

फिर भी भीड़ नहीं मानी और उसने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद लौट रहे लोगों पर एक बार फिर किसी ने पत्थर फेंका। इसके लोग और भड़क गए और जवाब में भी पत्थर फेंके गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने फौरन स्थिति को संभाला। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

लोगों ने बताया कि जुलूस जब रतलाम के मोचीपुरा से गुजर रहा था तभी गणेश प्रतिमा पर पत्थर पर फेंकने की घटना हुई। आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने स्टेशन रोड थाना की ओर सड़क जाम कर दी। हालांकि पत्थर फेंकने का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। आक्रोशित हिंदू संगठन के लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें समझाया और अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की।

घटना शनिवार देर रात 9 बजे के करीब हुई। रात 11 बजे के आसपास एक युवक ने एफआईआर दर्ज कराई। इसमें युवक ने बताया कि वह नमकीन की दुकान चलाता है। समिति के लोग खेतलपुर से गणेश प्रतिमा लेकर मेहंदीकुई बालाजी से हाथीखाना मोचीपुरा होते हुए जा रहे थे। जुलूस में महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे। उनका जुलूस जब हाथीखाना रोड पर मोचीपुरा पहुंचा, तभी अंधेरे से किसी ने मूर्ति पर पत्थर फेंका। युवक ने कहा कि पत्थर उसके पास से होकर निकला। इससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो सकती थी।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव शर्मा ने कहा कि किसी ने पत्थरबाजी की है। पुलिस आरोपी को कानून के कटघरे में लाए। वहीं सीएसपी अभिनव बारंगे ने कहा- रात में गणेश प्रतिमा ले जाई जा रही थी। जुलूस में शामिल लोगों में से कुछ का यह कहना है कि उन पर पत्थर फेंके गए। इसकी तस्दीक के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शिकायतकर्ता को भेजा गया, जिसने पत्थर फेंकने के आरोप लगाए हैं। आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!