Breaking News in Primes

Breaking News : मध्यप्रदेश के DGP की इस जिलें के पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई 

0 817

Breaking News : मध्यप्रदेश के DGP की इस जिलें के पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई 

 

सट्टे को लेकर झगड़ रहे, तीन पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्यवाही

 

आपस में चले जूते, सटोरिए का अड्डा थाने के पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा

ग्वालियर। शहर के इंदरगंज थाने में शुक्रवार को सुबह ऐसी घटना हुई, जिसने ग्वालियर पुलिस को शर्मसार कर दिया। यहां सट्टे को लेकर इंदरगंज थाने के दरोगा अतर सिंह कुशवाह और सिपाही पुष्पेंद्र लोधी व रामकिशोर यादव के बीच जूतम-पैजार हो गई। दरोगा का कहना था, उसकी बीट में नई सड़क पर शरद सटोरिये का अड्डा थाने के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा है।

 

उसने प्रात:कालीन गणना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों से जमकर अभद्रता की। यहां मौजूद सिपाही पुष्पेंद्र लोधी और रामकिशोर यादव ने जब विरोध किया तो दरोगा मारपीट पर उतारू हो गया। दोनों ओर से जनता के सामने इंदरगंज थाने के अंदर जमकर झगड़ा हुआ। यहां तक कि गुस्से में दरोगा अतर सिंह कुशवाह पुलिसकर्मियों को मारने मंदिर में रखा त्रिशूल लेकर दौड़ा। गनीमत रही कि यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!