Breaking News in Primes

वीडियो वायरल होने पर शिक्षक पर हुई कार्रवाई 

0 2,188

रिपोर्टर प्रकाश राणावत

 

वीडियो वायरल होने पर शिक्षक पर हुई कार्रवाई

 

टीचर ने काटी छात्रा की चोटी, बच्ची रोती रही: वीडियो बनाने वाले से कहा- जो करना है कर लेना, कलेक्टर बोले- FIR होगी

रतलाम में एक टीचर ने कैंची से छात्रा की चोटी काट दी। वह नशे में स्कूल पहुंचा था। इस दौरान छात्रा रोते हुए खड़ी रही। स्कूल में शोर सुनकर पास ही मौजूद शख्स वहां पहुंचा और इस पर आपत्ति जताई। टीचर ने जवाब में कहा- जो करना है कर लेना।

मामला रावटी के प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 में बुधवार का है। शख्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह गुरुवार को

सामने आया है। शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी सहायक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया

कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा, ‘शिक्षक का आचरण मर्यादाहीन और पद की गरिमा के खिलाफ है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है

वीडियो में दिख रहा है कि टीचर वीर सिंह मईड़ा के हाथ में कैंची है। पास ही 5वीं की एक छात्रा खड़ी है। वह लगातार रोए जा रही है। फर्श पर कटी हुई चोटी पड़ी है। पास ही एक और छात्र भी खड़ा है। वीडियो बनाने वाला शख्स जब इस हरकत पर आपत्ति जताता है, तो टीचर बच्चों के सामने ही अपशब्द कहते हुए कहता है- जो भी करना हो कर लेना।

स्कूल के पास रहने वाले गौतम ने बताया, ‘उस वक्त मैं घर पर था। अचानक स्कूल के 5-6 बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी। आकर देखा, तो टीचर वीर सिंह कैंची से बच्ची के बाल काट रहे थे। उनसे पूछा तो उन्होंने कहा- ये लोग पढ़ाई नहीं करते हैं। मैं मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, तो सर ने कहा कि वीडियो बनाना है, बना ले। कोई कुछ नहीं कर सकता।

कलेक्टर राजेश बाथम ने मामला सामने आने के बाद सहायक आयुक्त (आदिम जाति) रंजना सिंह को जांच के आदेश दिए थे। गुरुवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने बच्ची के बयान भी लिए। इस दौरान पीड़ित बच्ची ने अफसरों को अपनी कटी हुई चोटी भी दिखाई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!