Breaking News in Primes

नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट खेलों में डीएवी स्कूल किरंदुल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0 181

नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट खेलों में डीएवी स्कूल किरंदुल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

किरंदुल: डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट के कलस्टर 3 के आयोजन का प्रभार इस वर्ष डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल के प्राचार्य के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस संदर्भ में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रमशः डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल डी ए वी पब्लिक स्कूल बचेली एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल करमरी में दिनांक 17 अगस्त व 22 अगस्त को प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। विभिन्न 15 विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों ने अपने खेल कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा इन प्रतियोगिता का परिणाम निम्नलिखित रहा । बालक वर्ग में अंडर-19 में व्यक्तिगत चैंपियनशिप निहाल रंजन तिवारी व रोहित गुप्ता डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल को मिला, बालक वर्ग में अंडर-17 में व्यक्तिगत चैंपियनशिप दिवाकर बैरागी डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल, बालक वर्ग अंडर 14 में व्यक्तिगत चैंपियनशिप भविष्य खिलो डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल को मिला। वही बालिका वर्ग अंडर 14 में व्यक्तिगत चैंपियनशिप लक्ष्मी हरिजन डी ए वी स्कूल किरंदुल को मिला और साथ ही सारे खेल प्रतिस्पर्धा में ओवरऑल चैंपियनशिप भी डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल को मिला खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जो दिनांक 31 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, भिलाई एवं कुस्मुंडा में संपन्न होगा।उपरोक्त छात्र खेल प्रभारी मनोज सिंह एवं तृप्ति श्रीवास्तव के निर्देशन में भाग लेंगे। बच्चों की इस सफलता पर प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!