Breaking News in Primes

आपसी विवाद में मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपियों को मझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

0 997

*आपसी विवाद में मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपियों को मझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल*

 

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी रोशनी सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक दीपक बघेल के कुशल नेतृत्व में मझौली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुचाया जेल।

 

पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिपोर्ट के जानकारी अनुसार फरियादी राजेश कुमार द्विवेदी पिता श्री भास्कर दत्त द्विवेदी उम्र 49 वर्ष निवासी हिनौता चौकी मडवास थाना मझौली जिला सीधी दिनांक 31.07.24 को थाना उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट किया कि दिनांक 30.07.2024 को रात्रि करीबन 8 से 9बजे के बीच मेरे भाई नारायण दास उर्फ लाला द्विवेदी राजेश कुशवाहा के घर के अंदर बैठकर राजेश कुशवाहा से बातचीत कर रहे थे उसी समय अमृतलाल उर्फ पप्पू गुप्ता व रिन्कू कुशवाहा आये और नारायणदास को मॉ बहन की गाली देते हुये बोले कि बाहर निकल तब नारायण दास बोले कि मैं बाहर ही हूं, इतने में अमृतलाल गुप्ता व रिन्कू कुशवाहा राजेश कुशवाहा के घर के अंदर घुस कर नारायण दास के साथ लाठी डंडा से मारपीट करने लगे तब राजेश कुशवाहा बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ भी उक्त दोनो ने मारपीट कर मॉ बहन की गाली देते हुये बोले की तुम भाग जाओं नही तो तुम्हे भी जान से खत्म कर देंगे, तब राजेश हल्ला गोहार करते हुए गांव तरफ चले गये। उसी बीच नारायण दास द्विवेदी जान बचा कर राजेश के घर से बाहर भागने लगा तभी लालजी गुमा, राजमणि उर्फ लल्ला कुशवाहा, व बाबू कुशवाहा भी आ गये और मां बहन की अश्लील गालियां देकर लाठी डंडा एवं कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगे जिससे नारायण दास वही राजवली कुशवाहा के खेत में बेहोश होकर गिर गये। मै वहा जाकर देखा तो मेरा भाई की थोडी थोडी सांसे चल रही थी एवं सिर एवं चेहेरे में गंभीर चोटे लगी थी तथा आँख कान से खून निकल रहा था। तब मैं परिवार वालो के साथ 100 डायल की मदत से सीएचसी मझौली अस्पताल ईलाज कराने लाया जहां डाक्टर साहब ने मृत घोषित कर दिये। मारपीट से राजेश कुशवाहा के सीना के नीचे, सीना के नीचे पसली, बाये कमर के नीचे दर्द है। अमृत लाल गुप्ता उर्फ पप्पू, लालजी गुप्ता, राजमणि उर्फ लल्ला कुशवाहा, रिन्कू कुशवाहा व बाबू कुशवाहा के द्वारा लाठी डंडा एवं कुल्हाड़ी से मारपीट व के कारण मेरे भाई नारायणदास द्विवेदी की मृत्यु हुई है। रिपोर्ट करने आया हूं, कार्यवाही की जाय। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मझौली में आरोपी अमृत लाल गुप्ता उर्फ पप्पू, लालजी गुप्ता, राजमणि उर्फ लल्ला कुशवाहा, रिन्कू कुशवाहा व बाबू कुशवाहा के विरूद्ध धारा 103(3), 296,115(2), 351(3), 332(ए,बी) एवं 3(5) बी.एन.एस. का अपराध कायम कर घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दी गई । सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी कुसमी के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया जो टीम द्वारा 4 आरोपी (1) अमृत लाल गुप्ता उर्फ पप्पू निवासी हिनौता चौकी मड़वास थाना मझौली (2) लालजी गुप्ता निवासी हिनौता चौकी मड़वास थाना मझौली (3) रिन्कू कुशवाहा निवासी जुनैर चौकी मड़वास थाना मझौली (4) बाबू कुशवाहा निवासी जुनैर चौकी मड़वास थाना मझौली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले का 5वा आरोपी फरार है जिसको पकड़ने हेतु पृथक से टीम गठित कर रवाना किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!