Breaking News in Primes

ईश्वर की परीक्षा लेने वाले मनुष्य को कभी सफलता नहीं मिलती पंडित श्री रमेश भाई शुक्ला जी

0 132

*ईश्वर की परीक्षा लेने वाले मनुष्य को कभी सफलता नहीं मिलती पंडित श्री रमेश भाई शुक्ला जी*

तनौद -ग्राम पंचायत खोरसी में आयोजित संगीतमय शिव कथा

महोत्सव का आयोजन राधे मित्र मंडली के सदस्यों एवं ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है शिव कथा महोत्सव के तृतीय दिवस के पावन अवसर पर कथा व्यास पंडित श्री रमेश भाई शुक्ला जी (लखनपुर खीरी लखनऊ उत्तर प्रदेश)द्वारा उपस्थित श्रोता समाज एवं श्रद्धालु भक्त जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति ईश्वर की परीक्षा लेता है वह जीवन में कभी सफलता प्राप्त नहीं करता अर्थात उसे शिव की प्राप्ति नहीं होती कथा के अवसर पर कहा कि माता सती को भगवान शंकर ने समझाया कि राम ही मेरे आराध्य देव हैं उनसे बढ़कर इस संसार में कोई नहीं है लेकिन माता सती यह मानने को तैयार ही नहीं हुई क्योंकि आपसे बढ़कर इस संसार में कोई नहीं आप सभी देवताओं के देव अर्थात महादेव हो राम तो राजा दशरथ के राजकुमार है जिनके स्त्री को रावण चुराकर ले गए हैं उसी की खोज में वह वन में भटक रहे हैं। माता सती भगवान भोलेनाथ के बार बार समझाने पर भी नहीं मानी तो उन्होंने कहा कि आप राम की परीक्षा लेकर देख लो यदि उस परीक्षा में सफल हो सकती है तो अच्छी बात है तब सती राम की परीक्षा लेने के लिए सीता का रुप धारण कर उस पर पर चलने लगी और वह राम से आगे बढ़ने लगी तब राम ने उसे पहचान लिया और उसे कुशल क्षेम पूछा और आप भोलेनाथ को साथ लेकर नहीं आये और उसे प्रणाम करने लगे तब राम सती से कहा जो मेरी परीक्षा लेते हैं वह जीवन कभी भी सफल नहीं हो सकता और न उन्हें शिव की प्राप्ति होती है। इसलिए मनुष्य को ईश्वर की प्रतीक्षा करनी चाहिए न कि परीक्षा। शिव कथा महोत्सव में प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया जा रहा है जिसमें राधे मित्र मंडली के सदस्यों द्वारा बारी बारी से सहभागिता सुनिश्चित किया जा रहा है । शिव कथा महोत्सव में मुख्य यजमान के रूप में श्री रामप्रसाद साहू , श्री अश्वनी कुमार साहू एवं श्री गौरीशंकर यादव जी सपत्निक शिव कथा का रसपान किया जा रहा है उसके साथ कथा महोत्सव में श्री दीपक कुमार दुबे, प्रशांत कुमार दुबे जी उपसरपंच ग्राम पंचायत खोरसी, डोलसिंग पटेल, ओमप्रकाश शर्मा भागवताचार्य खरौद, बसंत कुमार देवांगन प्राचार्य, मनीराम साहू धरदेई ,खेदनाथ साहू, पुरुषोत्तम साहू, रामभगत साहू बरसाती साहू, कन्हैया लाल साहू, राजकुमार साहू, रामकुमार साहू, शंकर लाल साहू, सुभाष साहू, चंद्र कुमार साहू, रविशंकर यादव, रविंदर चौहान, संतोष साहू, सुन्दर लाल सोन,सनत कुमार निर्मल कर , योगेन्द्र लेखनहार गायग्वाल, लकेश्वर साहू, आदि उपस्थित रहे। शिव कथा महोत्सव का सफल संचालन भागवताचार्य श्रीमान विनोद कुमार दुबे जी सिलादेही के द्वारा किया जा रहा है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!