Breaking News in Primes

खत्री ने सेहतगंज खरबई तथा रायसेन में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

0 189

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

खत्री ने सेहतगंज खरबई तथा रायसेन में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

निर्वाचन की तैयारियों तथा स्वीप गतिविधियों का लिया जायजा

बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों से संवाद कर जागरूकता गतिविधियों की ली जानकारी

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 01 मई 2024

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र मनोज खत्री द्वारा आज रायसेन जिले में सांची विधानसभा के सेहतगंज, खरबई तथा रायसेन में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आगामी 07 मई को होने वाले मतदान की तैयारियों तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जा रहीं गतिविधियों का जायजा लिया गया। उन्होंने रायसेन में बूथ चलो अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में बीएलओ को अधिकाधिक मतदान हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा मतदान की तैयारियों तथा स्वीप गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खत्री द्वारा सेहतगंज तथा खरबई में मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों से चर्चा करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने बीएलओ से गत लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत वर्तमान में मतदाताओं की संख्या मतदाता पर्ची का वितरण आदि की जानकारी ली। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका स्व-सहायता समूहों की महिलाओं सहित बूथ अवेयरनेस ग्रुप के अन्य सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि मतदान दिवस 07 मई को प्रत्येक मतदाता को मतदान केन्द्र तक लाना है। उन्होंने कहा कि ग्राम में मुनादी कराकर तथा अन्य माध्यमों से भी मतदाताओं को बताएं कि मतदान के लिए मतदाता पर्ची के साथ वोटर आईडी आधार कार्ड या अन्य निर्धारित फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है।

इसके उपरांत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खत्री द्वारा रायसेन में तहसील कार्यालय परिसर स्थित मतदान केन्द्र तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां बीएलओ से मतदाताओं की संख्या गत चुनावों में मतदान का प्रतिशत महिला मतदाताओं की संख्या मतदाता पर्ची का वितरण आदि की जानकारी ली। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु की जा रहीं गतिविधियों की जानकारी ली।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने विदिशा संसदीय क्षेत्र में शामिल जिले के विधानसभा क्षेत्र सांची सिलवानी और भोजपुर में 07 मई को मतदान सम्पन्न कराने की जा रहीं तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि तीनों विधानसभाओं के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में दीवार लेखन, जागरूकता रैली वाहनों से एनाउंसमेंट सहित अन्य माध्यमों से मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि ग्रामों में 01 मई से 05 मई तक बीएजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार 06 मई को घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल देकर 07 मई को मतदान केन्द्र आकर वोट डालने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मतदान दिवस 07 मई को भी बीएजी ग्रुप अधिकाधिक मतदान कराने हेतु कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पीसी शाक्या तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पीआरओ/स0क्र0 02/05-2024

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!