Breaking News in Primes

बूथ विजय संकल्प महाअभियान की कोरिया से जोरदार शुरूआत

0 227

हेडलाइन

बूथ विजय संकल्प महाअभियान की कोरिया से जोरदार शुरूआत

 

प्राइम संदेश कोरिया एमसीबी छत्तीसगढ़

 

संभाग हेड अजीमुदिन अंसारी

 

विधायक भईया लाल राजवाड़े व पूर्व भाजपा संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह ने किया दीवार लेखन, बूथ पर लगाया झंडा

 

कोरिया बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार पुनः जोर सोर से अपने विजय अभियान पर जुट गई है।जिसके मंशानुरूप एक एक बूथ पर मजबूती के लिए बूथ से बूथ विजय संकल्प महाअभियान की शुरुआत आज 30 दिसंबर से की गई। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े व कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व और भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री व औषधि बोर्ड के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बैकुंठपुर कोरिया के बूथ क्र 118 चेर बूथ क्र 141 सुरमी,बूथ क्र 101 सरडी,बूथ क्र 186 – 187 बंजारीडांड से विधायक भईया लाल राजवाड़े व अभियान में पधारे अतिथि राम प्रताप सिंह सहित जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी द्वारा दीवार लेखन सहित झंडा लगाकर बूथ विजय संकल्प महाअभियान का आगाज किया गया।जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा उक्त सभी बूथ अंतर्गत मतदाताओं और लाभार्थियों से जनसंपर्क कर उनके घरों में भाजपा का झंडा लगाने मतदाताओं को प्रेरित किया गया साथ ही “एक बार फिर से मोदी सरकार” “अबकी बार 400 पार” सहित “हम हैं मोदी परिवार” के नारों के साथ बूथ क्षेत्र के मतदाताओं और ग्रामीण जनों संग मिलकर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए वोट देने की अपील किए । बूथ विजय संकल्प महाअभियान की जोरदार शुरुआत की कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया की चुनाव में विजय का मार्ग बूथ को जीत कर ही निकलता है, इस मूल वाक्य को मूर्त रुप देने भाजपा अपने समस्त कार्यकर्ताओं को उनके बूथों में सक्रियता से कार्य कराने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता आज 30 मार्च से अपने अपने बूथों में सक्रिय हो चुके हैं,बूथ समिति की बैठकें करके सभी सदस्यों को लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार की गति बढा़ने की ओर तत्परता से कार्य किए जायेंगे । बूथ वार सौ – सौ झण्डा लगाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों में शुरू करेंगे। साथ ही सघन जनसंपर्क करते हुये बूथ में निवासरत लाभार्थियों से संपर्क करते हुए भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान को सफल बनाएंगे। बूथ अंतर्गत मतदाताओं को भाजपा के लिए मतदान करने प्रेरित करते हुये प्रत्येक बूथ में 370 वोट के लक्ष्य पर फोकस करेंगे । जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज 30 मार्च को भाजपा प्रदेश स्तर पर बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत कर चुकी है । लोकसभा चुनाव के तैयारियों के मद्देनजर कोरिया जिले मे प्रत्येक मंडलो व बूथ, केंद्रो मे प्रचार सामग्री पहुंच गई है और जिले के सभी बूथों में बूथ विजय संकल्प अभियान एक साथ आरंभ हो चुका है । साथ ही कोरबा लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने संगठन का एक एक कार्यकर्ता संकल्पित हो कार्य कर रहा है।बूथ विजय संकल्प महाअभियान में पूर्व भाजपा संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरशद खान, नाटेश्वर रजक, आशीष यादव,कुबेर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!