Breaking News in Primes

मृतक का दामाद ही निकला ससुर का कातिल

0 266

हेडलाइन

मृतक का दामाद ही निकला ससुर का कातिल

*सास द्वारा की गई बचाने की कोशिश*

 

प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ संभाग हेड अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया। नाम आरोपी : पवन कुमार पिता स्व. राम सिंह उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम झंझरीपारा बडसरा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर (छ.ग.)

 

संतलाल पिता स्व. मोहन जाति गोड़ उम्र 50 वर्ष निवासी टेंगनी थाना पटना जिला कोरिया की मृत्यु की सूचना पर थाना पटना द्वारा मर्ग कमांक 11/2024 धारा 174 जा०फौ० दर्ज किया जाकर शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। जिस दौरान जांच पर हत्या किया जाना प्रमाणित पाये जाने पर उक्त घटना की जानकारी से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी के पड़ताल एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर के मार्गदर्शन में थाना पटना के अप. कमांक 51/2024 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की गई। प्रारम्भ में धनमेत बाई द्वारा अपने दामाद को बचाने का काफी प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी पवन के साथी योगेश द्वारा घटनाक्रम की जानकारी देने उपरांत आरोपी पवन कुमार अपने द्वारा बनायी गयी झूठी कहानी मे उलझ कर पुलिस द्वारा चतुराई से पूछे गये प्रश्नों से घटना की वास्तविकता बताने को विवश हो गया।

 

घटना दिनांक 01.03.2024 के शाम 4 से 5 बजे के मध्य ग्राम टेंगनी जूनापारा निवासी, धनमेत बाई पति संतलाल (मृतक) के घर उनका दामाद पवन कुमार अपनी बेटी के पसनी कार्यकम का न्योता देने जूनापारा गया था। इसी दौरान संतलाल द्वारा पूर्व में अपने दामाद पवन को घर के कंडी लकड़ी को बिना बताये अपने घर चोरी कर ले जाने का आरोप लगाकर भगा दिया गया था। घटना दिनांक को पुनः देखने पर संतलाल द्वारा फिर लकड़ी चोर आ गया कहने पर पवन आवेश में आकर संतलाल से झगड़ा करने लगा, सास के द्वारा मना करने सास को घर से बाहर निकालकर घर का दरवाजा बंद कर घर के अन्दर रखे टूटे खाट के प्लास्टिक नेवाड़ को निकालकर संतलाल के गले मे लपेट कर खींच कर संतलाल की हत्या कर दिया गया, और मौके से भाग गया। घटना कारित करने उपरांत पकड़े जाने से बचने के लिए अपने साथ आये दोस्त योगेश को साथ में ले जाकर तालाब में पहले नहाया और बडसरा के मंदिर में नारियल चढाकर भगवान से बचने का प्रार्थना किया। आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

 

प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी पटना नि. शीतल सिदार, स.उ.नि. लवांग सिंह, प्र.आर. 354 अमित त्रिपाठी आर. मनोज मिंज, आर. अमल कुजूर की प्रकरण अहम भूमिका रही

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!