Breaking News in Primes

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से तो युवा नेता अरविंद गुप्ता हो सकते हैं गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ॽ

0 909

गुना से दीपक राठौर की खबर

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से तो युवा नेता अरविंद गुप्ता हो सकते हैं गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ॽ

 

जातिगत समीकरण के चलते बेस्य समाज के प्रतिनिधि के रूप में अरविंद गुप्ता को मिल सकती है तरजीह

 

छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि रखने वाले अरविंद गुप्ता ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ से पत्नी को बनबाया था गुना नगर पालिका अध्यक्ष

 

गुना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज या आने वाले कल में गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है यहां से वर्तमान सांसद के पी यादव के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की चर्चाएं हैं वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अंदर खाने से जो खबरें उभर कर आ रही है कि इस बार मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से लगभग एक दर्जन वर्तमान सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं वहीं का युवाओं को भी पार्टी उम्मीदवार बनाने की कवायद में जुटी हुई है ऐसे में गुना लोकसभा सीट भाजपा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है कारण की यहां से हमेशा ही सिंधिया राज परिवार का दबदबा रहा है यह अलग बात रही की 2019 के चुनाव में मोदी लहर के चलते कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े श्री सिंधिया चुनाव हार गए और भाजपा प्रत्याशी केपी यादव सांसद चुने गए अब जबकि स्वयं सिंधिया भाजपा में है ऐसे में उनका भरसक प्रयास है कि या तो पार्टी उन्हें गुना लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारे और अगर पार्टी उन्हें यहां से चुनावी समर में नहीं उतारती तो उनके खास समर्थक माने जाने वाले नगर पालिका गुना की अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता के पति छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि रखने वाले युवा नेता अरविंद गुप्ता को पार्टी उम्मीदवार बनाएं। राजनीतिक क्षेत्र में यह भी कहा जा रहा है कि श्री सिंधिया के भाजपा में जाने के साथ ही युवा नेता अरविंद गुप्ता ने भी सिंधिया के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय देते हुए भाजपा का दामन थाम कर भाजपाई रीति नीति को भरपूर तरीके से अपना लिया है यहां यह भी बता दें कि अगर श्री सिंधिया यहां से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होते तो पार्टी नेतृत्व ग्वालियर लोकसभा से चुनावी समर में उतारती है तो ऐसे में गुना नगर पालिका के अध्यक्ष पति अरविंद गुप्ता के नाम की सहमति केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया दे सकते हैं भाजपाई शीर्ष नेतृत्व के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की भाजपा राजनीति में जो सामाजिक राजनीति बनाई जा रही है उसमें वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाना तय माना जा रहा है। अरविंद गुप्ता सामाजिक गणित पर भाजपा की राजनीति पर उभर कर सामने आ रहे हैं वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा वेश्य समाज के राजनीतिक पदाधिकारी तथा वर्तमान में नागरिय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी के भी नजदीकियों में उनकी गिनती की जाती है। यहा यह भी बता दें कि अभी हाल ही में भाजपा ने मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर को गुना लोकसभा सीट से उम्मीदवार चयन की राजकुमारी के लिए गुना भेजा था जहां उन्होंने सर्किट हाउस में बैठकर इस संसदीय क्षेत्र के तीनों जिले के पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की और इसके तत्काल बाद वह सीधे अरविंद गुप्ता के निवास पर पहुंची ऐसे में चर्चा है कि मध्य प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर भाजपा नेता अरविंद गुप्ता की सहमति जानने के लिए उनके निवास पर गई थी यहां यह भी बताना लाजिमी होगा कि श्री गुप्ता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वासपात्र माने जाते हैं वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी उनके करीबी रिश्तों को नहीं नकारा जा सकता क्योंकि श्री गुप्ता के सुपुत्र एवं मुख्यमंत्री श्री यादव के पुत्र की दोस्ती भी उनके नाम लोकसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपाइ राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर रही है। बहरहाल गुना लोकसभा से भाजपा किसको उम्मीदवार बनाती है यह अभी कहना मुनासिब बेमानी होगा लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में अरविंद गुप्ता लोकसभा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं ऐसी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!