Breaking News in Primes

सडक निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें :- महापौर

0 264

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता सचिन तिवारी

 

 

*सडक निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें :- महापौर*

 

*महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने 40 लाख की लागत के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन*

 

कटनी -: नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कावसजी वार्ड व दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन कराया।

कावस जी वार्ड में 12 लाख की लागत से होने जा रहे नाली एवं रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक भालचंद्र जी से करवाया।

महापौर ने क्षेत्रीय लोगों को विश्वास दिलाया कि सडक निर्माण गुणवत्तापूर्ण किया जायेगा।उन्होंने कहा शिकायत मिलने पर सडक निर्माण कंपनी को बख्शा नहीं जायेगा।सडक निर्माण कार्य जनता से जुडा कार्य है इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं।।

इस दौरान स्थानीय पार्षद संजू जीवन चौधरी, एमआईसी मेंबर शशिकांत तिवारी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत,रेखा संजय तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता,ठेकेदार नाजू भाई, संजय तिवारी जीवन चौधरी,संजय चौधरी, मोती चौधरी, दिनेश दुबे,जितेन्द्र चौधरी,लक्ष्मी कोल, उषा कोल,लक्ष्मी रैदास वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।

विकास कार्य के क्रम में दोपहर 2 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 16 लाख की लागत से पेवर ब्लाक ,12 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का वार्ड के वरिष्ठ श्री निवास दुबे द्वारा भूमिपूजन किया गया।। इस दौरान स्थानीय पार्षद सीमा, श्रीवास्तव ठेकेदार नयन जैन , रघुनंदन गोयल ,नारायण खटीक, राहुल तिवारी ,अरविंद श्रीवास्तव, अमरीश वर्मा, अशोक पांडे वार्ड के नागरिक की उपस्थिति रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!